Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

PMMVY : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में हुआ बड़ा बदलाव, दूसरे बच्चे के जन्म पर भी मिलेगी सहायता राशि, पर ये है शर्त

Janjwar Desk
3 March 2022 2:25 PM IST
PMMVY : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में हुआ बड़ा बदलाव, दूसरे बच्चे के जन्म पर भी मिलेगी सहायता राशि, पर ये है शर्त
x

 प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में हुआ बड़ा बदलाव

PMMVY : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत परिवार में गर्भवती महिलाओं को सहायता राशि दी जाती है, अब केंद्र सरकार ने इसके नियमों में बदलाव कर दिया है, अब परिवार में दोबारा से गर्भवती हुई महिला या स्तनपान करा रही महिला एक बार और सहायता राशि प्राप्त कर सकती है...

PMMVY : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत परिवार में गर्भवती महिलाओं को सहायता राशि दी जाती है। इस राशि के तहत महिलाओं को 5000 रुपए की धनराशि दी जाती है। बता दें कि अब केंद्र सरकार ने इसके नियमों में बदलाव कर दिया है। इस बदलाव के दौरान अब परिवार में दोबारा से गर्भवती हुई महिला या स्तनपान करा रही महिला एक बार और सहायता राशि प्राप्त कर सकती है लेकिन इसकी शर्त यह है कि दूसरा बच्चा बेटी होनी चाहिए।

1 अप्रैल से लागू होगा नियम

बता दें कि केंद्र सरकार ने यह फैसला बेटियों को प्रमोट करने के लिए है। इस नियम को 1 अप्रैल 2022 से लागू किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्र सरकार इसके अलावा मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य, सक्षम आंगनवाड़ी जैसी योजनाओं में भी 1 अप्रैल से संशोधन कर सकती है। इस स्कीम के बारे में जानकारी देते हुए महिला और बाल विकास मंत्रालय (Bureau of Police Research and Development) ने कहा कि ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट कोलैबोरेशन किया गया है। सेक्रेटरी इनदेवर पांडे ने इस स्कीम में संशोधन को लेकर जानकारी दी है।

बढ़ सकती है सहायता राशि की रकम

सेक्रेटरी इनदेवर पांडे ने स्कीम में संशोधन को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि अभी केंद्र सरकार की ओर से इस योजना में परिवार के एक गर्भवती महिला और स्तनपान कराने वाली महिला को इस योजना के तहत 5000 रुपए की धनराशि तीन किस्तों में दी जाती है। साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार आने वाले समय में यह राशि बढ़ा सकती है। साथ ही साथ 3 किस्त के बजाय यह पैसा दो किस्त में दी जा सकती है। वहीं दूसरे बच्चे के पैदा होने के बाद आपको दोबारा लाभ मिल सकता है। बता दें कि इस योजना के तहत 5000 रुपए की सहायता राशि की रकम तीन किस्त में दी जाती है। पहली किस्त 1000 रुपए आवेदन के समय, दूसरी किस्त जमा के समय और तीसरी किस्त बच्चे को पोलियो से लेकर खसरा आदि का टीका लगने के बाद दिया जाता है।

इस तरह उठा सकते हैं योजना का लाभ

बता दें कि इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला के पास आवेदन प्रपत्र ए एमसीपी कार्ड, पहचान प्रमाण पत्र, बैंक, पोस्ट ऑफिस या अकाउंट पासबुक का भी होना जरूरी है। योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच होने के दावों को गर्भावस्था से 180 दिन बाद दस्तावेजों के साथ जमा करवाना होगा और इसके साथ ही आवेदन प्रपत्र एक बी तथा एनसीपी कार्ड भी लगाना होगा। इसके अलावा बच्चे के जन्म के बाद कई टीका भी लगाने जरूरी होते हैं। जो इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, वो आवेदन नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर कर सकते हैं।

Next Story

विविध