Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी का कपड़े बदलते बनाया वीडियो, फिर धमकाकर बार-बार रेप करते रहे रिटायर्ड प्रोफेसर और बिजनेसमैन

Janjwar Desk
10 Aug 2021 8:40 AM GMT
सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी का कपड़े बदलते बनाया वीडियो, फिर धमकाकर बार-बार रेप करते रहे रिटायर्ड प्रोफेसर और बिजनेसमैन
x

( एसआई प्रेक्षा मौर्य ने बताया दोनों पुरुषों ने बारी-बारी से पीड़िता साथ रेप किया है। प्रतीकात्मक तस्वीर)

पीड़िता के मुताबिक एक साल पहले जब वह कपड़े बदल रही थीं तब शिवनारायण ने उसका गुपचुप तरीके से वीडियो बनाया। वीडियो दिखाकर आरोपी ने यौन शोषण के लिए उसका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया....

जनज्वार। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक रिटायर्ड प्रोफेसर और साठ साल पुराने सुरक्षा एजेंसी के मालिक को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रिटायर्ड प्रोफेसर देवेंद्र पांडेय लेखक भी है। पांडेय रीवा के गवर्नमेंट कॉलेज से रिटायर है। वहीं दूसरा आरोपी शिव नारायण पांडेयलालघाटी में एक सुरक्षा एजेंसी चलाता है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला का पति देवेंद्र पांडेय (81 वर्षीय) के यहां सिक्योरिटी गार्ड है। एसआई प्रेक्षा मौर्य ने बताया कि पीड़ित महिला व्यवसायी के यहां घरेलू सहायिका का काम करती थीं। दोनों आरोपी दोस्त हैं।

पीड़िता के मुताबिक एक साल पहले जब वह कपड़े बदल रही थीं तब शिवनारायण ने उसका गुपचुप तरीके से वीडियो बनाया। वीडियो दिखाकर आरोपी ने यौन शोषण के लिए उसका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसका बार-बार रेप किया।

एसएआई प्रेक्षा मौर्य ने बताया कि पहले एक प्रोफेसर ने भी उसका यौन शोषण किया है। दोनों पुरुषों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया है। साथ ही बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

प्रेक्षा मौर्य ने बताया कि शिव नारायण ने देवेंद्र को एक महान कवि के रूप में पेश किया था। आरोपी के फार्महाउस (रतीबड़) में जाने के बाद घबराई महिला ने अपने पति को पोन किया और पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता ने दोनों के खिलाफ रतीबड़ में गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Next Story

विविध