Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Punjab News: Bhagwant Mann का बहुत बड़ा एलान, पंजाब में 35 हजार कच्चे कर्मचारियों को किया जाएगा पक्का

Janjwar Desk
22 March 2022 12:53 PM GMT
Free Electricity in Punjab : पंजाब में अब हर बिल पर 600 यूनिट बिजली माफ, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान
x

Free Electricity in Punjab : पंजाब में अब हर बिल पर 600 यूनिट बिजली माफ, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान

Punjab News: पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने के बाद सीएम भगवंत मान एक के बाद एक बड़े ऐलान कर रहे हैं।

Punjab News: पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने के बाद सीएम भगवंत मान एक के बाद एक बड़े ऐलान कर रहे हैं। राज्य में 35 हजार अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला पंजाब सरकार ने किया है। इससे पहले पहली ही कैबिनेट मीटिंग में 25 हजार पदों पर नियुक्ति का ऐलान किया था। राज्य में काम को तय समय पर पूरा करने के लिए सीएम केजरीवाल पहले ही चेतावनी दे चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने ग्रुप सी और डी के लिए 35 हजार अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला लिया है। साथ ही सीएम मान ने राज्य के मुख्य सचिव को एक ड्राफ्ट बनाने के लिए कहा है। अगले विधानसभा सत्र से पहले उन्हें ड्राफ्ट देने के लिए कहा गया है भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के कुछ दिनों बाद ही उन्होंने ऐलान किया था कि हमारी सरकार बनते ही अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा।

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि पुरानी पंजाब सरकारों ने हर बार चुनाव पहले कर्मचारियों को झूठ बोला कि उन्हें पक्का करेंगे। लेकिन नहीं किया। हमारी सरकार ने सबसे पहले ये निर्णय लिया। देश भर में सारी सरकारें नौकरियां कच्ची कर रही हैं, हमने हवा की दिशा बदली है। हम कर्मचारियों के साथ खड़े हैं। हम उन्हें पक्का करेंगे।

दूसरी ओर सीएम भगवंत मान अब 24 मार्च को देश के पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। सुबह करीब 11 बजे दिल्ली में पीएम मोदी के साथ मुलाकात होनी है और उसके बाद गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक होगी। मान ने अपने ट्वीट में बताया कि उन्होंने पीएम और गृह मंत्री से मिलने और पंजाब से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए समय मांगा था।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध