Begin typing your search above and press return to search.
राजस्थान

Bhilwara News: कांग्रेस महिला पार्षद ने तालाब में कूदकर की आत्महत्या, ये है हैरान करने वाली वजह

Janjwar Desk
4 Jan 2022 5:03 PM GMT
Bhilwara News: कांग्रेस महिला पार्षद ने तालाब में कूदकर की आत्महत्या, ये है हैरान करने वाली वजह
x

Bhilwara News: कांग्रेस महिला पार्षद ने तालाब में कूदकर की आत्महत्या, ये है हैरान करने वाली वजह

Bhilwara News: भीलवाड़ा में कांग्रेस महिला पार्षद वर्षा दरियानी ने मंगलवार दोपहर को गांधी सागर तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। वर्षा के गांधी सागर में कूदते ही वहां मौजूद लोगों ने तुंरत पुलिस को सूचित किया।

Bhilwara News: भीलवाड़ा में कांग्रेस महिला पार्षद वर्षा दरियानी ने मंगलवार दोपहर को गांधी सागर तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। वर्षा के गांधी सागर में कूदते ही वहां मौजूद लोगों ने तुंरत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।


पार्षद की मौत की खबर सुनने के बाद मौके पर भी काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस फिलहाल पार्षद के आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा मृतका पिछले लम्बे समय से बीमार चल रही थी। भीमगंज थाने के सब इंस्पेक्टर कन्हैया लाल शर्मा ने बताया कि, मंगलवार शाम करीब 4 बजे शास्त्री नगर निवासी वर्षा दरयानी ने गांधी सागर झील पर पहुंची।

महिला पार्षद झील के किनारे खड़ी हो गई। फिर अचानक पानी में कूद गई। मौके पर मौजूद लोग उन्हें बचाते इससे पहले उनकी मौत हो चुकी थी। वर्षा कांग्रेस से वार्ड 42 की वर्तमान पार्षद हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रही है। सूचना पर सीओ सिटी हंसराज बैरवा, नगर परिषद सभापति राकेश पाठक, पूर्व सभापति ओम नारायणीवाल अन्य पार्षद भी मौके पर पहुंच गए।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध