Begin typing your search above and press return to search.
राजस्थान

राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने लहराया परचम, भाजपा तीसरे नंबर पर पहुंची

Janjwar Desk
14 Dec 2020 5:03 AM GMT
राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने लहराया परचम, भाजपा तीसरे नंबर पर पहुंची
x
राजस्थान नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को संबल मिला है, जिनकी सरकार पर पिछले सप्ताह पंचातय निकाय चुनाव में काग्रेस के खराब प्रदर्शन पर सवाल उठने शुरू हो गए थे...

जनजवार। राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान के 50 नगर निकाय में हुए चुनाव में कांग्रेस ने जोरदार बढत बनाते हुए कुल 1775 वार्ड में 619 पर कब्जा कर लिया है, वहीं निर्दलीयों ने 597 वार्डाें पर कब्जा किया है। सप्ताह भर पहले हुए ग्रामीण निकाय के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाली भाजपा इस चुनाव में तीसरे नंबर पर पहुंच गई। भाजपा ने 547 वार्ड सीटों पर कब्जा किया है।

वहीं, इस चुनाव में अन्य राजनीतिक घटकों ने भी कुछ सीटें हासिल की है। आरएलपी को एक सीट, बसपा को सात सीट, सीपीआइ व सीपीएम को दो-दो सीटें मिली हैं।

राजस्थान के स्थानीय अखबार राजस्थान पत्रिका के अनुसार, जयपुर नगपालिका चुनाव में कांग्रेस ने 10 में पांच नगरपालिका में बहुमत हासिल कर लिया है, वहीं चार नगरपालिकाओं में वह निर्दलीयों के समर्थन से बोर्ड बना सकती है। यानी इस तरह 10 में नौ नगरपालिकाओं की सत्ता में वह काबिज हो जाएगी। वही,ं भाजपा को 10 में एक भी नगरपालिका में स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। भाजपा उलटफेर कर निर्दलीयों की मदद से तीन जगह बोर्ड बना सकती है। इसमें चाकसू, सांभरलेक, शाहपुर शामिल हैं। यहां भाजपा की नजर निर्दलीयों पर टिकी है, जिन्हें वह अपने पाले मंे लाने की कोशिश कर सकती है।

कांग्रेस को मिली जीत से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी संबल मिला है, जिनकी सरकार के मंत्रियों पर पंचायत निकाय चुनाव में हार को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस जीत के लिए राजस्थान के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी है और उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर पर लिखा है: नगर पालिका और नगर परिषद चुनावों में जीते सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं, मैं प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने कांग्रेस पार्टी पर अपना भरोसा जताया और कांग्रेस को जीत दिलायी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर पर लिखा है : नगर पालिका और नगर परिषद चुनावों में जीते सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं, मैं प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने कांग्रेस पार्टी पर अपना भरोसा जताया और कांग्रेस को जीत दिलायी।

Next Story

विविध