Begin typing your search above and press return to search.
राजस्थान

चिकन बिरयानी खाकर बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश कर रहे किसान आंदोलनकारी : भाजपा विधायक

Janjwar Desk
10 Jan 2021 4:44 AM GMT
चिकन बिरयानी खाकर बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश कर रहे किसान आंदोलनकारी : भाजपा विधायक
x

(भाजपा विधायक मदन दिलावर, फोटो-फेसबुक)

भाजपा नेता मदन दिलावर ने यह भी कहा है कि किसानों के बीच आतंकवादी, चोर व लुटेरे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इनको देश की चिंता नहीं है...

जनज्वार। किसान आंदोलन पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का विवादित बयान देने का सिलसिला जारी है। अब राजस्थान के एक भाजपा विधायक मदन दिलावर ने कहा है कि किसान आंदोलनकारी चिकन बिरयानी खाकर बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश रच रहे हैं।

मदन दिलावर ने शनिवर को कहा कि तथाकथित किसान देश को लेकर चिंतित नहीं हैं और ये पिकनिक मना रहे हैं और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले रहे हैं। ये किसी भी आंदोलन में भाग नहीं ले रहे हैं और खाली समय में चिकन बिरायानी और ड्राई फ्रूट खा रहे हैं। यह बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश है।

भाजपा विधायक मदन दिलावर यहीं नहीं रूके। उन्होंने कहा कि किसानों के बीच आतंकवादी, लुटेरे और चोर हो सकते हैं और वे किसानों के दुश्मन भी हो सकते हैं। ये सभी लोग देश को बर्बाद करना चाहते हैं। अगर सरकार उन्हें आंदोलन स्थल से नहीं हटाती है तो बर्ड फ्लू एक बड़ी समस्या बन सकती है।

मालूम हो कि पिछले डेढ महीने से हजारों किसान मोदी सरकार के तीन नए कृषि कानूनों को रद्द करने और एमएसपी को वैधानिक मान्यता देने की मांग को लेकर दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार के साथ उनकी कई दौर की वार्ता के बावजूद उसमें अबतक कोई सार्थक समाधान नहीं निकल पाया है। ऐसे में भाजपा नेता के इस आपत्तिजनक बयान पर किसान नेताओं ने नाराजगी प्रकट की है।

अखिल भारतीय किसान महासभा के नेता दुलीचंद बोरदा ने मदन दिलावर के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के नेता शुरू से हमारे आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मदन दिलावर पर सांप्रदायिक सदभाव बिगाड़ने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये अलोकतांत्रिक तरीके से व बयानबाजी कर हमारे आंदोलन को खत्म करना चाहते हैं। लेकिन, किसान अपने आंदोलन को तभी खत्म करेगा जब उनकी मांगें पूरी होंगी।

Next Story

विविध