'हमारे सारे कागजात दुरुस्त हैं' : इंडिपेंडेंट एंड पब्लिक स्प्रिटेड मीडिया फाउंडेशन (IPSMF) ने आईटी सर्वेक्षण पर जारी किया बयान

'हमारे सारे कागजात दुरुस्त हैं' : इंडिपेंडेंट एंड पब्लिक स्प्रिटेड मीडिया फाउंडेशन (IPSMF) ने आईटी सर्वेक्षण पर जारी किया बयान
IPSMF : इंडिपेंडेंट एंड पब्लिक स्प्रिटेड मीडिया फाउंडेशन ने आईटी सर्वेक्षण पर आज शुक्रवार 9 सितंबर को को बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि उसके सारे कागजात दुरुस्त हैं।
आयकर अधिकारियों की एक टीम गुरुवार, 7 सितंबर को फाउंडेशन के बेंगलुरु कार्यालय में सर्वेक्षण के लिए आई थी। वे लोग आज सुबह 4.30 बजे तक फाउंडेशन के कागजात और रिकॉर्ड खंगाल रहे थे और सवाल पूछ रहे थे।
फाउंडेशन के कर्मचारियों ने इस दौरान पूरा सहयोग किया और आयकर अधिकारियों द्वारा उनसे विस्तृत श्रृंखला पर पूछे गए सभी सवालों के जवाब दिए। अधिकारियों ने 3 वरिष्ठ स्टाफ सदस्यों के बयान लिए। सभी लैपटॉप और मोबाइल फोन डेटा क्लोनिंग के लिए लिया गया और कल रात वापस लौटाया गया।
सीईओ सुनील राजशेखर के अलावा अन्य सभी कर्मचारियों को 7 सितंबर की शाम और रात को विभिन्न चरणों में घर जाने की अनुमति दी गई और आगे की पूछताछ के लिए अगली सुबह लौटने के लिए कहा गया। 7-8 सितंबर की रात सीईओ सुनील राजशेखर कुछ घंटों के लिए ऑफिस में सोए।
न्यासी बोर्ड ने कर्मचारियों को उनके उत्साह और धैर्य के लिए बधाई दी है और यह भी बताया है कि आईटी अधिकारियों ने अपने सर्वेक्षण कार्य के दौरान विनम्र बर्ताव किया।
फाउंडेशन का मानना है कि इसके कागजात पूरी तरह से दुरुस्त हैं। आईटी सर्वेक्षण पर कुछ मीडिया रिपोर्टिंग में इसे विदेशी फंडिंग और राजनीतिक दलों की फंडिंग से जोड़ा गया है। फाउंडेशन ने यह स्पष्ट किया है कि उसे किसी भी स्तर पर कोई विदेशी फंड नहीं मिला है, और उसने केवल मीडिया संस्थाओं को ही फंड दिया है। फाउंडेशन स्वतंत्र और सार्वजनिक उत्साही मीडिया का समर्थन करने के अपने मिशन में विश्वास करता है, और अपना काम जारी रखने का इरादा रखता है।











