Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

शादी के दूसरे दिन रूपये और जेवरात लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, जानिए कहाँ का है मामला?

Janjwar Desk
14 April 2022 7:18 PM GMT
शादी के दूसरे दिन रूपये और जेवरात लेकर  फरार हुई लुटेरी दुल्हन, जानिए कहाँ का है मामला?
x

शादी के दूसरे दिन रूपये और जेवरात लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, जानिए कहाँ का है मामला?

Jaipur News: राजस्थान में एक के बाद से एक अजीबो गरीब लूट की वारदात सामने आ रही है। इसमें कई गिरोह शादी कराने के बाद दुल्हन से वारदातों को अंजाम दे रहे है। निवारू रोड झोटवाड़ा निवासी एक युवक को शादी करना उस समय महंगा पड़ गया जब उसकी दुल्हन शादी के 24 घंटे बाद ही घर से नकदी व लाखों रुपए के जेवर लेकर चंपत हो गई।

Jaipur News: राजस्थान में एक के बाद से एक अजीबो गरीब लूट की वारदात सामने आ रही है। इसमें कई गिरोह शादी कराने के बाद दुल्हन से वारदातों को अंजाम दे रहे है। निवारू रोड झोटवाड़ा निवासी एक युवक को शादी करना उस समय महंगा पड़ गया जब उसकी दुल्हन शादी के 24 घंटे बाद ही घर से नकदी व लाखों रुपए के जेवर लेकर चंपत हो गई। पुलिस ने बताया कि निवारू रोड निवासी रूपचंद ने मामला दर्ज करवाया कि उसके परिचित बुधसिंह ने शादी करवाने के लिए झांसी निवासी पूजा नाम की लड़की से अजमेर में शादी कर ली।

एक दिन में जेवर-कैश लेकर भाग गई लड़की

पीडि़त रुपचंद जो लक्ष्मी नगर विष्णु विहार निवारू रोड झोटवाड़ा में रहते हैं उसने पुलिस को बताया कि अच्छा काम चल रहा था। बुध सिंह ने बातों में ले लिया और कहा कि शादी कर लो अकेले कैसे समय बीतेगा। उसके बाद उन्होंने पूजा नाम की लड़की को दिखाया और कहा कि लड़की सुशील है पूरे परिवार को संभाल कर रखेगी। पीड़ित ने अपने परिवार को बताया तो परिवार मान गया। अजमेर गए और वहां से पूजा नाम की लड़की से शादी कर ली। शादी 4 मार्च 2022 को अजमेर में हुई। पूजा नाम की लड़की जयपुर आई और सिर्फ एक दिन मे ही घर से जेवर और कैश समेटकर भाग गई।

बाजार जाने की कहकर निकली थी

शादी के बाद पूजा को घर लाया गया। यहां पर दुल्हन की आरती उतारी गई। सब कुछ अच्छा चल रहा था, तभी दुल्हन ने बाजार जाने की इच्छा जताई। पूजा बाजार जाने के बाद शाम तक नही लौटी तो रुपचंद उसे देखने निकला, लेकिन वह नहीं मिली। रात तक इंतजार किया। शादी करने वाले लोगों से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने भी कोई जानकारी होने से मना कर दिया और उसे आज कल में आने की कहने लगे। पीड़िता का कहना है कि पूजा, बुध सिंह, मुन्ना और जितेन्द्र ने मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की। झांसा देकर पहले शादी के लिए मनाया और फिर फर्जी विवाह तैयार करवाया। बाद में वह घर से ढाई लाख रुपए और सोने चांदी के जेवर चुराकर भाग गई।

पुलिस तलाशेगी दुल्हन

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने शादी करवाने वाले लोगों की जानकारी जुटानी शुरु कर दी है। जिस तरह से धोखाधड़ी की गई है उससे पुलिस क़ड़ी से कड़ी जोड़कर आगे बढ़ रही है। पुलिस का मानना है कि इस मामले में लुटेरी दुल्हन द्वारा धोखाधड़ी की और भी वारदातें सामने आ सकती है। पुलिस दुल्हन सहित अन्य आरोपियों की तलाश करेगी।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध