Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

West Bengal : बंगाल में भगवाधारी गुंडों का उत्पात, ACP गंभीर रूप से घायल, ममता बोलीं - फ्लॉप शो साबित हुआ BJP का नबान्न अभियान

Janjwar Desk
14 Sep 2022 3:38 AM GMT
West Bengal : बंगाल में भगवाधारी गुंडों का उत्पात, ACP गंभीर रूप से घायल, ममता बोलीं - फ्लॉप शो साबित हुआ BJP का नबान्न अभियान
x
West Bengal : नबान्न चलो अभियान के दौरान कोलकाता और हावड़ा में जो कुछ हुआ वो यह बहुत ही निराशाजनक है। अफसोस की बात ये है कि भाजपा के गुंडों ने पुलिसकर्मियों की बेरहमी से पिटाई की है।

West Bengal : पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) में एक दिन पहले जिस तरह से भगवाधारी भाजपाइयों ने कोलकाता, हावड़ा सहित कई क्षेत्रों में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ का नंगा नाच किया, वो शर्मनाक है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee ) ने कहा कि भाजपा का नबान्न अभियान फ्लॉप शो साबित हुआ। भाजपा के मार्च में लोग शामिल ही नहीं हुए। भाजपा के गुब्बारे में छेद हो गया है। उसे ज्यादा महत्व नहीं दिया जाना चाहिए।?

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ( AITC ) ने अपने ट्विटर हैंडल से जारी बयान में कहा है कि नबान्न चलो मार्च ( Nabann Chalo March ) के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का हिंसक ( BJP workers Violent protest ) प्रदर्शन बर्दाश्त के काबिल नहीं है। कानून की दुहाई देने वाली भाजपा ( BJP ) के लोग हिंसक घटनाओं को अंजाम देकर अराजक माहौल पैदा करना चाहते हैं। भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है।

एआईटीसी ( AITC ) ने अपने ट्विटकर बताया है कि नबान्न मार्च के दौरान भाजपा के समर्थकों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। पुलिस कर्मियों पर हमला बोलना, अराजकता पैदा करना और राज्य भर में शांति भंग करने जैसी भाजपा की गतिविधियों ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। टीएमसी इस तरह के अपमानजनक व्यवहार की कड़ी निंदा करती है!

भाजपा का असली चेहरा सामने आया

सोशल मीडिया पर लोग भाजपा ( BJP Violent protest ) के नबान्न मार्च ( Nabann March ) के दौरान बवाल के खिलाफ जमकर ट्विट कर रहे हैं। अहमद वकारी ने #शेमऑनभाजपा हैशटैट ( #ShameOnBJP ) से अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा है कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नबान्न चलो अभियान के दौरान जिस तरह से अराजकता, हिंसक, आगजनी और समाज को तोड़ने वाली शक्ति का प्रदर्शन 13 सितंबर को किया वो शर्मनाक है। हर बात पर कानून की दुहाई देने वाले और टीएमसी कोसने वाली भाजपा ने बंगाल में हिंसक घटनाओं को अंजाम देकर दिखा दिया कि उसका असली चेहरा कैसा है। भाजपा समर्थकों ने बेरहमी से कोलकाता पुलिस के सहायक आयुक्त को पीटा। उनकी जान लेने की कोशिश कीं। रैली में शामिल भाजपा के गुंडो ने एसीपी के लाठी, डंडो, पत्थरों और जूते-चप्पलों से बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने कोलकाता के सहायक आयुक्त का हाथ तोड़ दिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

टीएमसी वाले चुप क्यों हैं, भाजपा के तांडव को बर्दाश्त नहीं करेगा हिन्दुस्तान

देशभक्त 2.0 नामक ट्विटर हैंडल से फहदरहमान ने लिखा है कि अभी भी चुप क्यों हैं ममता के समर्थक, मीडिया वाले क्या कर रहे हैं, क्या उन्हें भाजपा की गुंडई दिखाई नहीं दे रही है। दिलवर हुसैन बरभुइया ने लिखा है कि भगवा सेना और भाजपा के गुंडों ने बेरहमी से कोलकाता पुलिस की निर्मम पिटाई की है। कोलकाता पुलिस के सहायक आयुक्त इस तरह पिटाई बर्दाश्त के काबिल नहीं है। हिन्दुस्तान इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। भाजपा के गुंडई की जितनी सख्त निंदा की जाए वो कम है।

कानून से बड़े नहीं भाजपा के गुंडे, गिरफ्तार करो

#ShameOnBJP : सत्यकी ने लिखा है कि नबान्न चलो अभियान के दौरान कोलकाता और हावड़ा में जो कुछ हुआ वो यह बहुत ही निराशाजनक है। अफसोस की बात ये है कि भाजपा के गुंडों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया है। सभी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। वे किसी राज्य की कानून-व्यवस्था से ऊपर नहीं हैं। श्रेयशी देयो का कहना है कि शहर में 13 सितंबर की विरोध रैली में कोलकाता पुलिस के एक सहायक आयुक्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

बंगाल का काला दिन, तुम्हारा यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण कैसे हो सकता है

शक्ति प्रताप सिंह ने अपने ट्विट हैंडल से लिखा है कि भगवाधारी गुंडों शर्म करो शर्म करो। तुम्हारा यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण विरोध कैसे हो सकता है। बंगाल ( Bengal News ) के लिए आज काला दिन ( Black day Bengal ) है। दुकानों को लूटा गया है। सार्वजनिक संपत्तियों में आग लगा दी गई है। पुलिस पर बेरहमी से हमला किया गया है।

Next Story

विविध