Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Smriti Irani News : 'क्योंकि रेस्टोरेंट भी कभी बार था', कॉमेडियन ने स्मृति ईरानी पर कसा तंज

Janjwar Desk
25 July 2022 6:45 PM GMT
Smriti Irani के पति से जुड़ी फर्म से गोवा कैफे को मिला लाइसेंस, आरटीआई से हुआ बड़ा खुलासा
x

Smriti Irani के पति से जुड़ी फर्म से गोवा कैफे को मिला लाइसेंस, आरटीआई से हुआ बड़ा खुलासा

Smriti Irani News : राजीव निगम ने स्मृति इरानी विवाद से जुड़े रेस्टोरेंट का पोस्टर शेयर कर लिखा है कि क्योंकि रेस्टोरेंट भी कभी बार था...

Smriti Irani News : केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी की बेटी को लेकर विपक्ष हमलवार है। सोशल मीडिया पर लगातार तंज और कटाक्ष किये जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, गोवा के आसागांव में ईरानी की बेटी जोईश द्वारा चलाए जाने वाले बार के लिए गलत तरीके से, बहुत पहले मर चुके व्यक्ति के नाम पर शराब लाइसेंस को रिन्यू कराने का आरोप है। अब रेस्टोरेंट में शराब के साथ बीफ परोसे जाने के विवाद में बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान सहित कॉमेडियन राजीव निगम ने भी तंज कसा है।

क्योंकि रेस्टोरेंट भी कभी बार था

बता दें कि कॉमेडियन राजीव निगम ने स्मृति ईरानी विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजीव निगम ने स्मृति इरानी विवाद से जुड़े रेस्टोरेंट का पोस्टर शेयर कर लिखा है कि 'क्योंकि रेस्टोरेंट भी कभी बार था।' इस पर तमाम लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

KKR ने भी स्मृति ईरानी पर कसा तंज

अभिनेता कमाल आर खान अक्सर अपने बयानों और ट्वीट को लेकर विवादों में रहते हैं। कभी राजनीतिक विषयों पर टिप्पणी तो कभी बॉलीवुड के अभिनेता/अभिनेत्रियों पर कटाक्ष को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। अब एक बार फिर KRK ने ट्वीट कर हरियाणा सरकार पर तंज कसा है।

अभिनेता कमाल आर खान (KRK) ने एक मेनू कार्ड की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया कि 'ये क्या है, ईरानी के कैफे मैं तो पोर्क और बीफ भी मिलता है। छी, छी, छी भक्तों के लिए डूब मरने के दिन आ गये। सोशल मीडिया पर लोग कमाल आर खान के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।'

कांग्रेस ने स्मृति ईरानी पर लगाया ये आरोप

बता दें कि कांग्रेस की तरफ से आरोप लगाया गया है कि स्मृति ईरानी की बेटी गोवा में एक रेस्टोरेंट और बार चलाती है। जिसके लिए उन्होंने अवैध रूप से लाइसेंस हासिल किया है। कांग्रेस के इस आरोप को स्मृति ईरानी ने खारिज करते हुए कहा कि उनकी बेटी पढ़ाई कर रही है और वह अभी 18 साल की है।

Next Story

विविध