Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

उत्तराखंड त्रासदी में अब तक 50 मौतों की पुष्टि, 12 शव और बरामद

Janjwar Desk
14 Feb 2021 3:19 PM GMT
उत्तराखंड त्रासदी में अब तक 50 मौतों की पुष्टि, 12 शव और बरामद
x

file photo

सुरंग में शव बरामद होने की सूचना पर जिलाधिकारी स्वाति और पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने संबंधित अधिकारी के साथ सुरंग के भीतर चल रहे बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बरामद शवों को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए भेजने के निर्देश दिए।

नई दिल्ली। उत्तराखंड के आपदाग्रस्त क्षेत्र में रविवार शाम तक अलग-अलग स्थानों से 12 लोगों के शव बरामद किए गए। तपोवन सुरंग में 5 शव और रैणी गांव में 7 शव बरामद किए गए। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि आपदा में लापता 206 लोगों मे से अभी तक 50 लोगों के शव विभिन्न स्थानों से बरामद हुए हैं। साथ ही दो लोग पहले जिंदा मिले थे। अब भी 154 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। रैणी गांव और तपोवन सुरंग में रेस्क्यू ऑपरेशन में और तेजी लाने को कहा गया है।

रविवार को जिले में 2 पूर्ण शवों और 4 मानव अंगों का नियमानुसार 72 घंटे बाद अंतिम संस्कार किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि 8 मृतकों के परिजनों तथा चार घायलों को सहायता राशि और एक परिवार को गृह अनुदान राशि दी गई।

सुरंग में शव बरामद होने की सूचना पर जिलाधिकारी स्वाति और पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने संबंधित अधिकारी के साथ सुरंग के भीतर चल रहे बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बरामद शवों को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए भेजने के निर्देश दिए।

इसके बाद अधिकारी रैणी पहुंचे, जहां उन्होंने बचाव कार्य का जायजा लिया। तपोवन बैराज परिसर में दोनों ओर पोकलैंड व जेसीबी मशीनें युद्ध स्तर पर कार्य कर रही हैं। जबकि बाढ़ प्रभावित नदी किनारे में जिला प्रशासन के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम खोजबीन में लगी हुई है।

रविवार को मिले शवों की शिनाख्त आलम सिंह पुत्र सुंदर सिंह, निवासी टिहरी गढ़वाल, अनिल पुत्र भगत निवासी कालसी देहरादून, जितेंद्र कुमार पुत्र देशराज निवासी जम्मू-कश्मीर, शेषनाथ पुत्र जयराम निवासी फरीदाबाद, जितेंद्र धनाई पुत्र मतवार सिंह निवासी टिहरी, सूरज ठाकुर पुत्र श्रीनिवास रामपुर कुशीनगर, जुगल किशोर पुत्र राम कुमार निवासी पंजाब, राकेश कपूर पुत्र रोहन राम निवासी हिमाचल प्रदेश, हरपाल सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी चमोली, वेद प्रकाश पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गोरखपुर, धनुर्धारी पुत्र राम ललित सिंह निवासी गोरखपुर के रूप में की गई है।

जलस्तर बढ़ने के बाद यहां एक पूरी सुरंग मलबे से भर गई थी। अब इस सुरंग से करीब 136 मीटर तक मलबा निकाला जा चुका है। साथ ही यहां ड्रिलिंग भी शुरू कर दी गई है। एनटीपीसी ने कहा है कि करीब 10 से 12 घंटे में सुरंग के भीतर की वस्तुस्थिति का पता चल सकेगा।

Next Story

विविध