Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Shrikant Tyagi News : श्रीकांत त्यागी का अवैध निर्माण योगी पुलिस ने ढहाया, लेकिन BJP और पुलिस क्यों बचाती रही एक गुंडे को

Janjwar Desk
8 Aug 2022 6:11 AM GMT
Shrikant Tyagi News : गालीबाज श्रीकांत त्यागी को लेकर दो धड़ों में बंटी सपा, उपाध्यक्ष शैलेंद्र ने दिया इस्तीफा, पार्टी प्रमुख से पूछे ये सवाल
x

Shrikant Tyagi News : गालीबाज श्रीकांत त्यागी को लेकर दो धड़ों में बंटी सपा, उपाध्यक्ष शैलेंद्र ने दिया इस्तीफा, पार्टी प्रमुख से पूछे ये सवाल

Shrikant Tyagi News : नोएडा ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में मचे बवाल के बाद अब गालीबाज गुंडे श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के खिलाफ योगी सरकार का बुलडोजर ऐक्शन शुरू हो गया है, सोमवार की सुबह पुलिस और प्रशासन के साथ बुलडोजर भी सोसाइटी पर पहुंच गया...

Shrikant Tyagi News : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में मचे बवाल के बाद अब गालीबाज गुंडे श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के खिलाफ योगी सरकार का बुलडोजर ऐक्शन शुरू हो गया है। रविवार की रात लगातार दूसरे दिन हुए हंगामे के बाद सोमवार की सुबह पुलिस और प्रशासन के साथ बुलडोजर भी सोसाइटी पर पहुंच गया। साथ में हथौड़ा लेकर कर्मचारी भी पहुंचे। महिला के साथ गालीगलौच और अभद्रता करने वाला श्रीकांत त्यागी अभी भी फरार है। उसके अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का हथौड़ा चल रहा है। वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाते हुए योगी जिंदाबाद के नारे लगाए।

श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू

बता दें कि रात में हुए बवाल के बाद सोमवार की सुबह ही बुलडोजर और साथ में हथौड़ा फावड़ा लिए हुए कर्मचारी भी पहुंचे। श्रीकांत त्यागी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। बुलडोजर से आरोपी के अतिक्रमण को तोड़ा गया। साथ ही ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट के सामने लगे पेड़ों को भी उखाड़ फेंका गया। योगी के पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण को ढहा दिया है लेकिन सवाल ये उठता है कि भाजपा और पुलिस दोनों ही श्रीकांत त्यागी को क्यों बचा रही है।

वीडियो में महिला को गाली देते हुए दिखे थे श्रीकांत त्यागी

दरअसल, दो दिन पहले श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह नोएडा की एक पॉश सोसाइटी में महिला के साथ गालीगलौच का मामला सामने आया था। इसके बाद यह मामला कल रात फिर से बढ़ गया जब फरार चल रहे त्यागी से जुड़े हुए कुछ गुंडे सोसाइटी में पहुंच गए। इसके बाद सांसद महेश शर्मा और पुलिस और डीएम मौके पर पहुंच गए। करीब आधा दर्जन हंगामा करने वालों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है लेकिन मामला अब काफी गरमा गया है। सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के कड़े रुख के बाद पहली गाज फेस-2 के थाना प्रभारी पर गिरी है।

केस दर्ज होने के बाद श्रीकांत त्यागी फरार

बता दें कि सेक्टर 93 बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से अभद्रता के मामले में केस दर्ज होने के बाद फरार चल रहे कथित बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी की तलाश के लिए कमिश्नरेट पुलिस का पूरा महकमा लगा हुआ है। घटना के 3 दिन बाद भी नेता की भनक तक पुलिस को नहीं लग पाई है। पुलिस ने शनिवार को फरार नेता की पत्नी और उनके ड्राइवर, मैनेजर को हिरासत में लेकर करीब 6 घंटे तक पूछताछ की है, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। पत्नी को अभी भी घर में हिरासत में रखा गया है।

श्रीकांत त्यागी के 15 ठिकानों पर छापेमारी

वहीं इस मामले में डीसीपी सेंट्रल नोएडा राजेश एस का कहना है कि पुलिस की टीम रविवार को आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी के दिल्ली, नोएडा, लखनऊ स्थित कुल 15 ठिकानों पर छापामारी की। पुलिस की टीम श्रीकांत त्यागी के करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story

विविध