Sudhir Suri murder: शिवसेना नेता सुधीर सुरी की सरेआम गोली मारकर हत्या, मंदिर के बाहर दे रहे थे धरना

Sudhir Suri murder: शिवसेना नेता सुधीर सूरी (Shiv Sena leader Sudhir Suri) की अमृतसर (Amritsar) में गोली मारकर हत्या (shot dead) कर दी। बताया जा रहा है कि शिव सेना नेता की मंदिर के बाहर गोली मारकर हत्या के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अमृतसर में दिन दहाड़े हुई हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्यारा कौन था और कहां से आया था इसका पता नहीं चला है।
शिवसेना नेता सुधीर सूरी अपने समर्थकों के साथ मंदिर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ से निकल कर एक शख्स ने सूरी पर गोली चला दी। शिवसेना नेता मंदिर के प्रशासन के खिलाफ विरोध में बैठे थे। जहां मंदिर परिसर के बाहर कुछ मूर्तियां टूटी मिली थीं।

प्रदर्शन के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने सूरी पर गोली चला दी। जहां उनके कुछ समर्थक गोली चलने के बाद उनके पास पहुंचे और अन्य कुछ लोगों को हवा में फयरिंग करते हुए देखा गया। सूरी इस साल जुलाई में एक खास समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद चर्चा में थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्हें अपने कुछ सहयोगियों के साथ समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।