Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Supreme Court : गेट नंबर 1 के बाहर एक व्यक्ति ने लगाई खुद को आग, यहां का रहने वाला है 'शख्स'

Janjwar Desk
21 Jan 2022 10:23 AM GMT
Medical Education : यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों को भारत के कॉलेजों में नहीं दिया जाएगा दाखिला, सुप्रीम कोर्ट से बोला केंद्र
x

Medical Education : यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों को भारत के कॉलेजों में नहीं दिया जाएगा दाखिला, सुप्रीम कोर्ट से बोला केंद्र

Supreme Court घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झुलसे व्यक्ति की पहचान राजभर गुप्ता के रूप में हुई है।

नई दिल्ली। देश की राजधानी स्थित सुप्रीम कोर्ट के ( Supreme Court ) के गेट नंबर 1 के बाहर एक व्यक्ति ने शुक्रवार को खुद को आग लगा ली। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने दी है। इस घटना में घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झुलसे व्यक्ति की पहचान राजभर गुप्ता ( Rajbhar Gupta ) के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के नोएडा ( Noida ) का रहने वाला है।

दिल्ली पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि खुद को आग के हवाले करने वाला शख्स झुलस गया है। उसे लोक नायक जय प्रकाश नारायण ( LNJP ) अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आग लगाने के पीछे वजह क्या है इसकी जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। घायल शख्स नोएडा का रहने वाला है। सेक्टर-128 की एक फैक्ट्री में काम करता है।

BSP सांसद पर लगाया था दुष्कर्म का आरोप

बता दें कि अगस्त 2021 में यूपी बलिया जिले की एक युवती और उसके साथी ने भी सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) के सामने आग लगा ली थी। अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई थी। पीड़ित लड़की ने मऊ जिले के घोसी लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आत्‍मदाह से पहले दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा लोगों से साझा की थी। बलिया जिले की रहने वाली पीड़िता वाराणसी के यूपी में कॉलेज की छात्रा थी। उसने मई, 2019 में वहां लंका थाने में अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कराया था।

Next Story

विविध