Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

UP Election 2022 : 'समाजवादी इत्र' बनाने वाले पीयूष जैन के कानपुर आवास पर IT का छापा

Janjwar Desk
24 Dec 2021 3:46 AM GMT
Akhilesh Yadav and Piyush Jain
x

नवंबर, 2021 में समाजवादी इत्र लॉन्च करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव।

UP Election 2022 : पीयूष कन्नौज की उस इत्र लॉबी के एक सदस्य हैं और अखिलेश यादव के करीबियों में शुमार हैं।

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले आईटी विभाग, ईडी और जीएसटी की टीमें सक्रिय हैं और प्रदेश के अलग—अलग शहरों में धुआंधार छापेमारी का काम जारी है। इसी क्रम में आयकर विभाग की टीम ने कन्नौज के बड़े इत्र कारोबारी और अखिलेश के करीबी पीयूष जैन (Piyush jain) के आवास और ठिकानों पर छापेमारी की। पीयूष जैन समाजवादी इत्र बनाने के बाद से काफी सुर्खियों में आए थे।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 9 नवंबर 2021 को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में समाजवादी इत्र लॉन्च किया था। अखिलेश यादव और पार्टी के अन्य नेताओं ने परफ्यूम की शीशियां हाथों में लेकर मंच से दिखाईं थी। इसकी बॉटल का रंग सपा के झंडे की तरह लाल और हरा है। सपा प्रमुख ने कहा कि 2022 के चुनावों को देखते हुए यह इत्र 22 फूलों से बनाया गया है। अखिलेश यादव ने कहा था कि इसे सूंघने पर खुशबू से पता चल जाएगा कि 2022 में कौन आ रहा है। 2024 में 24 फूलों वाला इत्र लॉन्च होगा।

Next Story

विविध