Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

UP : महोबा में छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने भेजा था जेल, खुन्नस में मां-बाप ने पीड़िता को केरोसिन से जलाया, मौत

Janjwar Desk
18 Aug 2021 1:13 AM GMT
UP : महोबा में छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने भेजा था जेल, खुन्नस में  मां-बाप ने पीड़िता को केरोसिन से जलाया, मौत
x

छेड़छाड़ की शिकायत करने पर पीड़िता को जलाया (photo-social media)

आरोपी ने पीड़िता को धमकाया था की शिकायत करने पर तुमको जला दिया जाएगा। पीड़िता ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने विपिन के खिलाफ मामला दर्ज कर देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के बाद लड़के के माता-पिता पीड़िता से दुश्मनी मानने लगे थे...

जनज्वार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महोबा (Mahoba) में रहने वाली एक युवती के साथ दबंग युवक ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। जिसके विरोध में लड़की ने पुलिस से दबंग युवक की शिकायत की। इस बात से गुस्साए दबंग युवक के परिजनों ने लड़की को ही निशाना बना डाला। मौका देख युवती पर आरोपी लड़के की मां-बाप और अन्य परिजनों ने केरोसिन डालकर उसे जिंदा जला दिया।

आजादी दिवस वाले दिन अंजाम दी गई घटना में, आग से लिपटी महिला बचाए जाने तक 90 फीसदी जल चुकी थी। जिसके बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन इलाज के दौरान पीड़िता ने झांसी मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। इस घटना से पीड़िता लड़की के परिजनों में काफी ज्यादा गुस्सा है। पुलिस ने पंचनामा कर लड़की के शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर ली है।

मामला कुलपहाड़ (Kulpahad) कोतवाली अंतर्गत ठठेवरा का है। यहां रविवार 15 अगस्त की सुबह पीड़िता किसी काम से घर से बाहर गई थी। रात करीब 10 बजे वह घर लौट रही थी कि रास्ते में राम सिंह और उसकी पत्नी शोभा रानी ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने केरोसिन डालकर आग लगा दी। विनीता की चींख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।

एक दिन पहले जलाने की धमकी दी थी

पीड़िता की मौत के बाद लगी पुलिस

झांसी (Jhansi) मेडिकल कॉलेज में मौजूद पीड़िता के रिश्तेदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विपिन ने शनिवार दोपहर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की थी। उसके बाद उसको धमकाया था की शिकायत करने पर तुमको जला दिया जाएगा। पीड़िता ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने विपिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था और देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना के बाद लड़के के माता-पिता पीड़िता से दुश्मनी मानने लगे थे।

जेल में है छेड़छाड़ का आरोपी

सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता के पति जमाल सिंह गुजरात के सिलवासा नरोली में रिलायंस कंपनी की थ्रेड फैक्ट्री में काम करता हैं। वह पिछले 4 महीने से गुजरात में हैं। उसे सूचित कर दिया गया है। वह वहां से चल दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी विपिन ने पहले भी जबरदस्ती करने की कोशिश की थी।

हिरासत में आरोपी मां-पिता फरार

पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि पीड़िता ने शनिवार को आरोपी कल्लू सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के माता-पिता ने विनीता पर मिट्टी का तेल डाला और उसे जिंदा जलाने के लिए आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। एसडीएम (SDM) सुजान अब्दुल्ला ने विनीता का बयान दर्ज किया है।

Next Story

विविध