Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Mainpuri News : मैनपुरी में भी घटित हुआ लखीमपुर जैसा कांड, जबरन घर में घुसकर किशोरी का रेप के बाद मर्डर

Janjwar Desk
6 Oct 2022 6:59 AM GMT
Mainpuri News : मैनपुरी में भी घटित हुआ लखीमपुर जैसा कांड, जबरन  घर में घुसकर किशोरी का रेप के बाद मर्डर
x
Mainpuri News : मैनपुरी में एक 19 वर्षीय किशोरी से रेप के बाद मर्डर (Rape And Murder) करने की वारदात सामने आई है। मृतक किशोरी बीएससी की छात्रा थी, जिसकी उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है...

Mainpuri News : यूपी के मैनपुरी में एक 19 वर्षीय किशोरी से रेप के बाद मर्डर (Rape And Murder) करने की वारदात सामने आई है। मृतक किशोरी बीएससी की छात्रा थी, जिसकी उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है। इनपुट है की आरोपी सख्श ने युवती के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के समय छात्रा घर पर अकेली थी।

पूरा मामला मैनपुरी के भोगांव का है। थाना भोगांव (PS Bhogaon) की पुलिस ने बताया कि, घटना के समय छात्रा अपने घर में अकेली थी। वारदात की जानकारी तब मिली जब मृतका की छोटी बहन स्कूल से घर वापस आई। जब बहन ने दरवाजा खटखटाया तो आरोपी ने ही दरवाजा खोला। आरोपी की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। आरोपी गांव का ही एक युवक बताया जा रहा है।

एसपी मैनपुरी कमलेश दीक्षित (SP Mainpuri Kamlesh Dixit) के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने बेटी के साथ रेप और हत्या का आरोप लगाते हुए एक आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस की टीमें आरोपी के घर तथा संबंधित ठिकानों पर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। एसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

लखीमपुर मे दो बहनो के मिले थे शव

बता दें कि इससे पहले लखीमपुर (Lakhimpur Rape And Murder Case) में दो बहनों के शव पेड़ से लटके हुए मिले थे। यह घटना थाना निघासन इलाके के तमोलीन पुरवा गांव में घटी थी। जहां बीती 14 सितंबर को गन्ने के खेत में पेड़ से दोनो के शव झूलते हुए मिले थे। यह वारदात भी इसी तरह अंजाम दी गई थी, जैसे मैनपुरी में अंजाम दी गई।

नाबालिग थीं दोनो बहने

दोनो मृतक बहनों की मां ने अपने बयान में कहा था कि, वह अपनी 15 और 17 साल की दोनो बेटियों के साथ घर के बाहर बैठी हुई थी। इस बीच वह किसी काम से घर के अंदर गई तभी मौके का फायदा उठाकर बाइक सवार तीन युवक पहुँचे। तीन में से दो लड़कों ने बेटियों को घसीटकर बाइक पर बिठा लिया और दोनो को लेकर मौके से फरार हो गये। उसके बाद दोनों के शव पेड़ से लटके हुए मिले थे।

हालांकि बाद में पुलिस जांच में यह मामला कुछ और पाया गया था। पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। एक आरोपी के पैर में गोली भी लगी थी। इस मामले में पुलिसिया कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हुए थे। बहरहाल पुलिस मैनपुरी मामले की तफ्तीश में भी जुटी हुई है।

Next Story