Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Aligarh News: अलीगढ़ के मंदिर में फंदे पर लटका मिला साधु का शव, हत्या की आशंका

Janjwar Desk
13 Sept 2022 3:14 PM IST
Aligarh News: अलीगढ़ के मंदिर में फंदे पर लटका मिला साधु का शव, हत्या की आशंका
x

Aligarh News: अलीगढ़ के मंदिर में फंदे पर लटका मिला साधु का शव, हत्या की आशंका

Aligarh News: जनपद के थाना चंडौस क्षेत्र के गांव जहराना स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को कुंदे से गले मे कपड़े का फंदा लगा हुआ साधु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण साधु की हत्या की आशंका जता रहे हैं।

Aligarh News: जनपद के थाना चंडौस क्षेत्र के गांव जहराना स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को कुंदे से गले मे कपड़े का फंदा लगा हुआ साधु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण साधु की हत्या की आशंका जता रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव के खिन्नी मोहल्ला में वर्षों पुराना भोले बाबा का मंदिर है. जिस पर बीते करीब 40 वर्षों से मंगलपुरी नाम के साधु रह कर पूजा अर्चना करते थे. जो कासगंज के गांव मरहची के निवासी बताए जाते थे. बाबा मंगलपुरी ने ही यहां मंदिर निर्माण व सौंदर्यीकरण कराया था और समय-समय पर धार्मिक आयोजन कराते रहते थे.


मंगलवार सुबह को जब लोग पूजा अर्चना करने मंदिर पहुंचे तो बाबा मंगलपुरी का शव गले में कपड़े का फंदा लगा कर मंदिर के बीम में लगे लोहे के कुंदे से लटका हुआ मिला। यह देखकर लोगों में हड़कंप मच गया और भारी तादात में ग्रामीण मंदिर पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि किसी व्यक्ति को साधु ने कुछ वर्ष पूर्व रुपये उधार दिए थे। जिसको लेकर विवाद चल रहा था. वहीं इस मामले में पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गयी है।

वहीं इस मामले पर इंस्पेक्टर चंडौस प्रमोद कुमार मलिक ने बताया कि साधु लम्बे समय से बीमार चल रहा था। बीमारी से तंग आकर आत्महत्या किये जाना प्रथम दृष्टया जांच में प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.। पैसों के लेनदेन का मामला उनके संज्ञान में नहीं है, फिर भी मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Next Story

विविध