Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Aligarh News: अलीगढ़ जिले में छेडख़ानी के आरोपी की पीट पीट कर हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

Janjwar Desk
4 July 2022 2:25 PM GMT
Aligarh News: अलीगढ़ जिले में छेडख़ानी के आरोपी को पीट पीट कर हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला
x

Aligarh News: अलीगढ़ जिले में छेडख़ानी के आरोपी को पीट पीट कर हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में छेडख़ानी के आरोपी को पीट पीट कर हत्या करने के आरोप है। परिजनों को खेत में शव मिलने से कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक को पीट पीट मारने के आरोप लगाये है।

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में छेडख़ानी के आरोपी को पीट पीट कर हत्या करने के आरोप है। परिजनों को खेत में शव मिलने से कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक को पीट पीट मारने के आरोप लगाये है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।

अलीगढ़ के गंगीरी इलाके के गांव नगला हिमाचल में छेड़खानी के आरोपी मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मजदूर युवक का शव सोमवार सुबह खेत में पड़ा मिला । परिजनों ने हत्या के आरोप लगायें है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक गांव नगला हिमाचल का रजनेश (26) अलीगढ़ शहर में मजदूरी करता था। उस पर गांव में दस दिन पहले छेड़खानी का आरोप लगा था, जिसका मुकदमा भी दर्ज हुआ।आज सोमवार जंगल गए लोगों ने पास के गांव नगला परसु के खेतों में उसका शव पड़ा देखा। शव मिलने पर लोगों की भारी भीड एकत्र हो गई। सूचना पर परिजन आये शव देख कोहराम मच गया।

मृतक परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या कर यहां शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध