Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

योगीराज : फतेहपुर में किसान की गला दबाकर हत्या, दोनों आंखें भी फोड़ीं

Janjwar Desk
6 Nov 2020 2:59 AM GMT
Jharkhand Crime News : जादू टोने के शक में महिला ने की जेठ-जेठानी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, थाने में किया सरेंडर
x

जादू टोने के शक में महिला ने की जेठ-जेठानी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

पुलिस को लाश के साथ घटनास्थल से कुछ दूरी पर किसान की शर्ट, अंगौछा, तंबाकू की डब्बी मिली है। शव से कुछ दूरी पर प्लास्टिक गिलास, शराब की खाली क्वार्टर की शीशी, पानी की बोतल, नमकीन का पैकेट मिला...

जनज्वार। यूपी के फतेहपुर स्थित हुसैनगंज थानाक्षेत्र के रायबरेली-लालगंज मार्ग पर बाबूगंज गांव के मोड़ के पास जंगल में गुरुवार 5 नवंबर की सुबह एक किसान का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। किसान के शव की दोनों आंखें फूटी हुईं थीं। पुलिस ने गमछे से गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

हुसैनगंज थानाक्षेत्र के भदार गांव निवासी 45 वर्षीय जय सिंह पुत्र पुत्तन पटेल खेती किसानी का काम करता था। बुधवार 4 नवंबर की शाम वह करीब 5 बजे जानवरों की दवा लेने चंदीपुर गांव गया था। ग्रामीणों ने शाम 7 बजे जय सिंह को चंदीपुर में एक सैलून की दुकान के पास खड़ा देखा था, इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था।

पुलिस को घटनास्थल से शराब की बोतल सहित दो गिलास भी मिले हैं। मौके पर पहुंचे एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। मौके पर फोरेसिंक टीम को भी बुलाया गया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर किसान की शर्ट, अंगौछा, तंबाकू की डब्बी मिली है। शव से कुछ दूरी पर प्लास्टिक गिलास, शराब की खाली क्वार्टर की शीशी, पानी की बोतल, नमकीन का पैकेट मिला।

देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन आसपास तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। थानाक्षेत्र में रायबरेली-लालगंज मार्ग पर बाबूगंज गांव के मोड़ के पास जंगल है। सुबह ग्रामीण जंगल गए तो पेड़ के नीचे जय सिंह का शव पड़ा देखा। जय सिंह की दोनों आंखें खून से सनी थी। आशंका है कि हत्या के बाद कोई नुकीली चीज उसकी आंखों में घोंपी गई थी।

एएसपी राजेश कुमार और सीओ सिटी संजय सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जय सिंह शराब पीने का आदी था। परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है। सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया कि हत्या के पीछे किसी तरह की रंजिश होने की बात सामने नहीं आई है। किसी परिचित का ही हाथ होने का शक है।

उसी के साथ ही जय सिंह ने शराब पी होगी। किसी बात पर नशे में विवाद हुआ होगा और तभी अंगौछे से गला कसकर हत्या की गई है। कॉल डिटेल और पास की शराब दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग निकलवाई जा रही है। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है।

इस मामले में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर शव का पंचायतनामा व पोस्टमॉर्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि 02 अभियुक्त गिरफ्तार किये गए हैं। अन्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस जांच कर रही है।

Next Story

विविध