- Home
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Delhi News: Sonia...
Delhi News: Sonia Gandhi के निजी सचिव पर महिला से रेप का आरोप, FIR दर्ज, ये है मामला

Delhi Today News: Sonia Gandhi के निजी सचिव पर महिला के रेप का आरोप, FIR दर्ज, ये है मामला
Delhi Today News: Sonia Gandhi के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ नौकरी और शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोप में दिल्ली के उत्तम नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है इस महिला का पति कांग्रेस कार्यालय में होर्डिंग लगाने का काम करता था. साल 2020 में पीड़ित महिला के पति की मौत हो चुकी है.
पीड़िता ने FIR में आरोप लगाया कि 2020 में पति की मृत्यु के बाद वह नौकरी की तलाश में थी. इसी बीच उसका संपर्क सोनिया गांधी के PA पीपी माधवन (PP Madhavan) से हुआ. महिला ने बताया है कि पीपी माधवन ने उसे नौकरी दिलाने और शादी करने के नाम पर उसके साथ रेप किया. महिला ने अपने साथ उत्तम नगर मैट्रो स्टेशन के पास बंद गाड़ी में अश्लील हरकत किए जाने का भी जीक्र किया है. इससे अलावा महिला ने माधवन पर अपने घर बुलाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता ने 26 जून को ही पुलिस में रेप का केस दर्ज कराया था. पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वो विधवा है और उसका पति कांग्रेस ऑफिस में होर्डिंग लगाने का काम करता था, जिसकी साल 2020 में मौत हो गई थी।. महिला ने आरोप है कि पीपी माधवन ने उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे. हालांकि माधवन ने महिला के सभी आरोपों को निराधार बताया है.





