- Home
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Fatehpur News In...
Fatehpur News In Hindi: प्रधानपति ने गरीब वृद्ध महिला के घर पर चलाया बुलडोजर, जानिए पूरा मामला

Fatehpur News In Hindi: प्रधानपति ने गरीब वृद्ध महिला के घर पर चलाया बुलडोजर, जानिए पूरा मामला
Fatehpur News In Hindi: यूपी के फतेहपुर के एक प्रधानपति भी बुलडोजर बाबा बन गये। गरीब वृद्ध महिला घर के अंदर सो रही थी। इसी बीच आरोपित ने उसकी चरपाई घर से बाहर रख दी और इसके बाद बुलडोजर से उसका समूचा मकान जमीदोंज कर दिया। घटना के दिन वृद्ध महिला का बेटा व बहू खेत पर थे। पीडित ने डीएम,एसपी सहित कईयों अधिकारियों से मिल न्याय दिलाये जाने मांग की मांग की है। उसका कहना है कि न्याय नहीं मिला तो परिवार सहित पलायन करने को मजबूर है।
मामला जाफरगंज थाना क्षेत्र के कोरवल गांव का है। यहां के निवासी बराती लाल की एक साल पहले मौत हो गई थी। गांव में बने पुश्तैनी घर में उसकी 70 वर्षीय पत्नी राम दुलारी रहती थी। करीब चार साल पहले वृद्धा महिला ने अपने रिस्तेदार बांदा जनपद के हरवंशपुर निवासी शिव लाल निषाद को मकान का एक कमरा रहने के लिए दे दिया। जिस पर वह अपना दावा कर रहा था। 19 अगस्त की रात शिव लाल ने अपने पुत्र राम निषाद व गांव के जयसिंह व अरविंद साथ पहुंचा और महिला को घर से बाहर निकाल दिया। पीडित का आरोप है इसके बाद प्रधानपति राम विलास बुलडोजर लेकर पहुंचा मकान को ढहा दिया। सूचना पर नलकूप में बने दूसरे मकान में रह रहे वृद्ध महिला के बेटे रामबाबू निषाद मौके पर पहुंचा। पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके में पहुंची, तब तक बुलडोजर वहां से निकल गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मौके में गई थी, मकान के विवाद का मामला है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
न्याय की उम्मीद छोड़ी
राम दुलारी जिस मकान में रहती थी। ईंटों से कच्ची तीन कोठरी बनी थी। कोठरी में मकान के सामने छप्पर पड़ा था। मकान का विवाद सामने आने पर गांव में पंचायत भी बैठी पर इस पर कोई निर्णय नहीं हो पाया। पीडिता का आरोप है कि अचानक प्रधानपति रामविलस द्वारा बुलडोजर से मकान गिरा देने से लोग दहशत में आ गए।
न्याय न मिलने से पलायन को मजबूर
रामबाबू ने बताया उसकी वृद्ध मां राम दुलारी के साथ बड़ा बेटा तेज बहादुर व बहू सिल्पा देवी रहती थी। बहू को डिलेवरी होने से वह मायके चली गई थी। प्रधानपति ने दूसरे के हाथों दो लाख रुपयें में बेच दिया। रामबाबू का आरोप है कि प्रधानपति राम विलास कहता है की मोदी,योगी,डीएम,एएसपी के पास जाओ मेरा कुछ नहीं कर पाओगें। कहाकि किसी अधिकारी ने उसका दर्द नहीं समझा। रामबाबू ने कहाकि उसके पांच बेटे और एक बेटी है। पत्नी व बच्चों के साथ गांव छोड़ने या आत्महत्या करने को मजबूर है। पीडित का आरोप है कि उसके जमीदोंज कराये गये स्थल पर प्रधानपति दूसरे का मकान बनवा रहे है। उसने निर्माण कार्य रुकवाये जाने की मांग की है।











