Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

हाथरस कांड : प्रियंका गांधी बोलीं- पीड़ित परिवार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही भाजपा

Janjwar Desk
5 Oct 2020 9:55 AM GMT
हाथरस कांड : प्रियंका गांधी बोलीं- पीड़ित परिवार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही भाजपा
x
पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा था कि हाथरस के पीड़ित परिवार के अनुसार सबसे बुरा बर्ताव डीएम का था, उन्हें कौन बचा रहा है? उन्हें अविलंब बर्खास्त कर पूरे मामले में उनकी भूमिका की जाँच हो........

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बर्बर हाथरस गैंगरेप और हत्याकांड को लेकर विपक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमलावर है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि कल यूपी के सीएम साहब ने संवाद से समस्याओं को हल करने की बात कही। तो क्या वो पीड़ित परिवार की बात सुनेंगे? हाथरस डीएम पर कार्रवाई कब? न्यायिक जांच के आदेश कब? न्याय की पहली सीढ़ी है पीड़ित लड़की की बात सुनना। वास्तविकता ये है कि बीजेपी आज भी लड़की के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है।

इससे पहले प्रियंका ने दूसरे ट्वीट में कहा कि 'राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी पर यूपी पुलिस द्वारा किया गया ये व्यवहार बहुत ही निंदनीय है। विपक्षी नेताओं पर इस तरह की हिंसा? ये यूपी सरकार के अहंकार और सरकार के अराजक हो जाने का सूचक है। शायद ये भूल गए हैं कि हमारा देश एक लोकतंत्र है। जनता इन्हें ये याद दिलाएगी।'

पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा था कि हाथरस के पीड़ित परिवार के अनुसार सबसे बुरा बर्ताव डीएम का था। उन्हें कौन बचा रहा है? उन्हें अविलंब बर्खास्त कर पूरे मामले में उनकी भूमिका की जाँच हो। परिवार न्यायिक जांच माँग रहा है तब क्यों सीबीआई जांच का हल्ला करके SIT की जांच जारी है।

कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा था कि 'यूपी सरकार यदि जरा भी नींद से जागी है तो उसे परिवार की बात सुननी चाहिए।'

Next Story

विविध