Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Holi 2022: लखनऊ में होलिका दहन में फायरिंग, मामूली विवाद में एक युवक की मौत

Janjwar Desk
18 March 2022 8:28 AM IST
Madhya Pradesh Crime News : बुखार उतारने के लिए आदिवासी युवक को गर्म सलाखों से दागा, हालात बिगड़ने पर किया हॉस्पिटल में भर्ती
x

बुखार उतारने के लिए आदिवासी युवक को गर्म सलाखों से दागा, हालात बिगड़ने पर किया हॉस्पिटल में भर्ती

Holi 2022: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गुरुवार देर रात होलिका दहन के बीच फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई. बताया गया कि शख्स को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, मगर उसे बचाया नहीं जा सका.

Holi 2022: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गुरुवार देर रात होलिका दहन के बीच फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई. बताया गया कि शख्स को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, मगर उसे बचाया नहीं जा सका. पुलिस ने बताया कि घटना राजधानी लखनऊ में कैसरबाग चौराहा की है. जहां लोग होली के जश्न में डूबे थे और होलिका दहन के बाद लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाना शुरू कर दिया.


आपसी रंजिश का शक

पुलिस ने बताया कि मगर तभी दो लोगों में झगड़ा में हो गया और ये इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने बंदूक से फायरिंग कर दूसरे की जान ले ली. बकौल पुलिस शख्स को गोली लगने के बाद तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोली लगने की वजह आपसी रंजिश भी हो सकती है. वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार है. पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी है. बताया गया कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी.

Next Story

विविध