Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP By Election Result Live: मैनपुरी से बहू डिंपल यादव आगे, खतौली और रामपुर में कांटे की लड़ाई जारी

Janjwar Desk
8 Dec 2022 4:18 AM GMT
UP By Election Today: एक लोकसभा और दो विधानसभा के लिए मैदान में 30 उम्मीदवार, शुरू हुआ शह-मात का रण
x

UP By Election Result Live: मैनपुरी से बहू डिंपल यादव आगे, खतौली और रामपुर में कांटे की लड़ाई जारी

UP By Election Result Live: उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव का परिणाम आना शुरू हो गया है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बनीं डिंपल यादव ठीकठाक मार्जिन से आगे चल रही हैं...

UP By Election Result Live: उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव का परिणाम आना शुरू हो गया है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बनीं डिंपल यादव ठीकठाक मार्जिन से आगे चल रही हैं। वहीं, रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। मैनपुरी में जसवंत नगर सीट का फायदा मिलता दिख रहा है।

खबर लिखे जाने तक डिंपल यादव 1600 वोटों की मार्जिन से आगे चल रही हैं। उनके खिलाफ भाजपा ने रघुराज शाक्य को मैदान में उतारा था। रामपुर में पुलिस का बंदोबस्त बहुत तगड़ा किया गया है। क्योंकि आजम खान की वजह से इस, सीट को विवादित मानकर चला जा रहा है। रामपुर में वोटों की गिनती शुरू होने के दौरान BJP कैंडिडेट आगे चल रहा था, लेकिन अब सपा प्रत्याशी के आगे होने की सूचना है।

इस बीच एक दिलचस्प जानकारी यह भी कि, पोस्टल बैलट व EVM के नतीजों का अलग-अलग आंकड़ा सामने आ रहा है। रामपुर में बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना आगे चल रहे हैं। वहीं, EVM के माध्यम से पड़े वोटों की गिनती में सपा का प्रत्याशी रामपुर से आगे चल रहा है। जानकारों का मानना है कि रामपुर में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।

मैनपुरी लोकसभा की मतगणना जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह व एडीएम रामजी मिश्रा ने अपने सामने शुरू करवाई है। इसके बाद जिलाधिकारी ने मतगणना काउंटरों का भी निरीक्षण किया है। कहा जा रहा है कि 12 से 1 बजे के बीच रूझान सामने आ जाएगा। जिनके परिणाम देर शाम घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही है। मैनपुरी सदर से भी सपा प्रत्याशी के आगे निकलने की जानकारी है।

Live Update: ताजा इनपुट में डिंपल यादव 15000 वोटों से आगे चल रही हैं। डिंपल को अब तक 24969 वोट मिल चुके हैं। भाजपा के रघुराज शाक्य को 9563 वोट मिले हैं। इनपुट यह भी है कि डिंपल को शिवपाल का गढ़ जीत की तरफ ले जा रहा है।

Next Story

विविध