Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

योगी के मंत्री आनंद शुक्ला के बिगड़े बोल, 'चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी बांग्लादेश भागने को तैयार'

Janjwar Desk
18 Jan 2021 4:41 AM GMT
योगी के मंत्री आनंद शुक्ला के बिगड़े बोल, चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी बांग्लादेश भागने को तैयार
x

Anand Shukla.

उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पिछले महीने देश के प्रथम शिक्षा अब्दुल कलाम आजाद पर विवादित बयान दिया था...

जनज्वार। जिम्मेवार पदों पर बैठे लोगों के गैर जिम्मेदाराना बयान का एक और मामला सामने आया है। उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा है कि ममता बनर्जी पूरी तरह से बांग्लादेशी बन गयी हैं। न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा है कि ममता बनर्जी इस्लामिक आतंकवादियों के इशारे पर काम करती हैं और वह अपने देश के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं और वे पूरी तरह से बांग्लादेशी बन गयी हैं।

आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद वे बांग्लादेश भागने के लिए तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने बंगाल चुनाव में पूरा जोर लगाया है और वह ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का दंभ लगातार भर रही है। भाजपा राज्य में लगातार अपने चुनावी अभियान का आक्रामक ढंग से संचालन कर रही है।

आनंद स्वरूप शुक्ला ने उत्तरप्रदेश सरकार में संसदीय कार्य राज्य मंत्री हैं और वे अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। पिछले ही महीने उन्होंने देश के प्रथम शिक्षा मंत्री डाॅ अब्दुल कलाम आजाद पर सवाल उठाया था और कहा था कि उनके हृदय में भारत व भारतीयता के लिए जगह नहीं था। उन्होंने कहा था कि अबुल कलाम आजाद के बाद भी एमसी छागला, नुरूल हसन जैसे लोगांें ने भारतीय शिक्षा पद्धति को नुकसान पहुंचाया।

मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला भारत विभाजन के लिए पूर्व में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की भी आलोचना कर चुके हैं। उन्होंने पहले आरोप लगाया था कि जहां के लोग पाकिस्तान नहीं चाहते थे, वहां पाकिस्तान बना और जहां के लोगों ने पाकिस्तान के गठन के लिए अधिक वोट दिया था वे देश में ही रह गए। उन्होंने इतिहास में शिवाजी व महाराणा प्रताप की उपेक्षा का भी आरेाप लगाया था।

कौन हैं आनंद स्वरूप शुक्ला?

आनंद स्वरूप शुक्ला बलिया नगर सीट से उत्तरप्रदेश विधानसभा के सदस्य हैं। वे उत्तरप्रदेश में संसदीय कार्य मामलों, ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री हैं। 41 वर्षीय आनंद स्वरूप शुक्ला ने गणित में एमएससी व राजनीतिक विज्ञान में एमए व बीएड किया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 40 वोटों के बड़े अंतर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को हराया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें अगस्त 2019 में कैबिनेट विस्तार के दौरान उन्हें अपनी सरकार मंे मंत्री बनाया।

Next Story

विविध