Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Noida News : नोएडा पुलिस ने गालीबाज श्रीकांत त्यागी को मेरठ से किया गिरफ्तार

Janjwar Desk
9 Aug 2022 6:06 AM GMT
श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर भड़का त्यागी समाज, गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग, न्याय नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन
x

श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर भड़का त्यागी समाज, गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग, न्याय नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन 

Noida News : गौतमबुद्धनगर पुलिस ने एक दिन पहले नोएडा सेक्टर 93बी पॉश ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी ( Shrikant Tyagi ) द्वारा बनाए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया था।

Noida News : उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) की नोएडा पुलिस ( Noida Police ) ने गालीबाज और गैंगस्टर श्रीकांत त्यागी ( Galleebaaz Shrikant Tyagi arrested ) को मेरठ ( Meerut) से गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पहले गौतमबुद्धनगर पुलिस ने नोएडा सेक्टर 93बी पॉश ओमेक्स सोसाइटी में बनाए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया था। साथ ही यूपी पुलिस ने श्रीकांत त्यागी ( Shrikant Tyagi ) को 25 हजार का ईनामी बदमाश घोषित किया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें गठित की थी। पिछले दो दिनों से नोएडा पुलिस और एसटीएफ की टीमें कई शहरों में श्रीकांत त्यागी की तलाश में रेड कर रही थी।

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में श्रीकांत त्यागी को नोएडा की पॉश ओमेक्स सोसाइटी में एक महिला के साथ मारपीट करते हुए पाया गया था। इस बात को लेकर बवाल मचने के बाद से श्रीकांत त्यागी फरार चल रहा था। वहीं पिछले दो दिनों से पुलिस की 18 टीमें लगी हुई थीं।

नोएडा पुलिस द्वारा श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वास दिलाया था और हमारी मातृशक्ति विश्वास कर सकती है कि जब भी कोई संकट आएगा हमारे मुख्यमंत्री और शासन. प्रशासन लोगों के साथ खड़े दिखाई दिए हैं और आगे भी दिखाई देंगे। साथ ही महेश शर्मा ने कहा कि एक घंटे पहले ही एडीजी लॉ एंड ऑर्डर से बात की थी। उन्होंने भी जल्द गिरफ्तारी होने का विश्वास दिलाया था।

सोमवार को श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद उसकी पत्नी को मंगलवार को दोबारा नोएडा फेज-2 के थाने पर बुलाकर पुलिस ने पूछताछ की थी। इससे पहले भी श्रीकांत त्यागी की पत्नी से रविवार को भी पूछताछ हुई थी। वहीं सोमवार को श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर भी बुलडोजर चलाया गया था और उसके अवैध निर्माण को तोड़ा गया था। 9 अगस्त को नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, महिला के साथ अभद्र व्यव्हार के आरोपी नेता और गैंगस्टर श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए 12 एसटीएस की टीमों समेत अन्य पुलिस की टीमें भी लगाई गई थीं। श्रीकांत त्यागी के तलाशी के लिए उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक छापेमारी भी चल रही थी। वहीं इस मामले में यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का भी बयान सामने आया था। उन्होंने इंटेलिजेंस विभाग की टीमों से भी सहयोग मिलने की बात कही थी।

Next Story

विविध