Begin typing your search above and press return to search.
समाज

Ayodhya News: सरयू में स्नान के दौरान अपनी पत्नी को किया किस तो बिफर उठे रामभक्त, नदी से खींचकर दी तालिबानी सजा

Janjwar Desk
22 Jun 2022 3:59 PM GMT
Ayodhya News : सरयू नदी में कपल की पिटाई करने वालों पर केस दर्ज, पत्नी को Kiss करने पर भड़के रामभक्तों ने दी थी तालिबानी सजा
x

Ayodhya News : सरयू नदी में कपल की पिटाई करने वालों पर केस दर्ज, पत्नी को 'Kiss' करने पर भड़के रामभक्तों ने दी थी तालिबानी सजा

Ayodhya News: राम की नगरी अयोध्या के किनारे बहने वाली पवित्र नदी में स्नान के दौरान एक व्यक्ति को अपनी पत्नी आलिंगन कर उसका चुम्बन लेना भारी पड़ गया। मौके पर गुस्साए लोगों ने नदी में स्नान कर रहे पति-पत्नी को नदी से खींचकर बाहर निकालते हुए पति पर हाथ साफ कर दिया।

Ayodhya News: राम की नगरी अयोध्या के किनारे बहने वाली पवित्र नदी में स्नान के दौरान एक व्यक्ति को अपनी पत्नी आलिंगन कर उसका चुम्बन लेना भारी पड़ गया। मौके पर गुस्साए लोगों ने नदी में स्नान कर रहे पति-पत्नी को नदी से खींचकर बाहर निकालते हुए पति पर हाथ साफ कर दिया। सार्वजनिक स्थान पर खुली अश्लीलता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई है।

जानकारी के अनुसार अयोध्या स्थित पवित्र सरयू नदी में तमाम लोगों द्वारा स्नान के दौरान ही एक कपल भी स्नान कर रहा था। युवक अन्य पुरुषों की तरह ही अर्धनग्न अवस्था में था लेकिन उसके साथ की युवती सलवार सूट पहने हुए थे। सरयू नदी में जहां तमाम लोग स्नान कर रहे थे तो वहीं यह कपल स्नान के नाम पर आलिंगन हुआ रासलीला रचाने की क्रिया कर रहा था। सार्वजनिक स्थान पर कपल को अशोभनीय हरकतें देखकर वहां मौजूद स्नान कर रहे अन्य लोगों की भृकुटी तन गई। लोगों ने आपत्ति करते हुए युवक को पानी के बाहर खींचना शुरू कर दिया। इस दौरान बचाव में आई युवती को भी लोगों को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। देखते ही देखते युवक नदी में मौजूद इस अर्धनग्न युवक को मौके पर दर्जनों लोगों की भीड़ ने घेरकर उस पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सुनीत सिंह नामक एक व्यक्ति ने अपने ट्विटर हैंडल पर जारी करते हुए लिखा है कि "अयोध्या: सरयू में स्नान के दौरान एक आदमी ने अपनी पत्नी को किस कर लिया। फिर आज के रामभक्तों ने क्या किया।" ट्विटर पर कई लोग सार्वजनिक जगह पर कपल की इस रासलीला वाली हरकतों को गलत ठहरा रहे हैं तो कई लोग उसके समर्थन में भी रिट्विट कर रहे हैं। सुभाष तिवारी ने ट्वीट पर कमेंट किया है कि "सही किया। प्रेमालिंगन शयन कक्ष या एकांत में होना चाहिए न कि सार्वजनिक स्थानो पर।" मुजम्मिल ए शेख ने लिखा है कि "रामभक्तो ने जो किया सही है। धार्मिक जगह अश्लीलता कोई भी धर्म जाति का इंसान बर्दाश्त नहीं कर सकता। क्योंकि भारत देश की संस्कृति और सभ्यता गंदी नही है।" जबकि बलराज केओरॉक नामक यूजर ने लिखा है कि "धार्मिक स्थल पर किस करना गलत बात है। यह काम तो घर में भी कर सकते हैं। यह थाईलैंड नहीं है भारत है। लोगों को अपनी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।" जबकि विक्रम सिंह नाम के यूजर ने कपल की हरकतों पर एतराज उठाने वाले लोगों को ही निशाने पर रखते हुए कहा कि "कितना गौर से एक कपल को देख रहे थे लोग और भूखे भेड़िए की तरह टूट पड़े।

यही होता है जब कहीं भी एक महिला होती है। लोग उसे घूरते हैं देखते हैं गंदी गंदी नजरों से। यदि आप भक्ति करने गए थे तो इन्हें वह सब कुछ नहीं दिखता सिर्फ उनको अपने भक्ति से मतलब होती।" विक्रम के समर्थन में आए पवन पाण्डे नामक एक यूजर का कहना था कि "विक्रम भाई ये वही लोग हैं जो गंगा जी के किनारे स्नान करती महिलाओ का वीडियो बनाते हैं। मैंने तो प्रयागराज में कइयों को सिर्फ इसलिए नहाते देखा क्योंकि उनको महिलाओ का इंतजार रहता है। और आज यही जाहिल लोग दूसरो को संस्कृति का पाठ पढ़ा रहे हैं। जिनको पुरुषो में आनंद आता है वो भला महिला....।" जबकि संजीव हरिहरन ने भीड़ की हरकतों को तालिबानी हरकत बताया है। कपल की हरकतों पर ट्विटर पर चल रही इस बहस के बीच अयोध्या पुलिस की भी एंट्री हो चुकी है। अयोध्या पुलिस के ट्विटर हैंडल से कमेंट किया गया है कि "प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली अयोध्या को जांच व आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।" हालांकि ट्विटर पर इस वीडियो में जो कपल दिख रहा है उसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। न ही यह वीडियो किस दिन का है, इसके बारे में कोई जानकारी मिल पाई है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध