Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर सपा विधायक पर मुकदमा दर्ज

Janjwar Desk
23 Sep 2020 1:31 PM GMT
योगी सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर सपा विधायक पर मुकदमा दर्ज
x
उत्तर प्रदेश के देवरिया में प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने पर सपा विधायक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमें में 9 लोगों के खिलाफ नामदर्ज रिपोर्ट है तथा सैंकड़ों अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

जनज्वार, देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने पर सपा विधायक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमें में 9 लोगों के खिलाफ नामदर्ज रिपोर्ट है तथा सैंकड़ों अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री की लिखित शिकायत के बाद दर्ज किया गया है।

दरअसल हिंदू युवा वाहिनी के देवरिया जिला महामंत्री दिलीप सिंह बघेल द्वारा थाना भाटपार रानी में सपा विधायक आशुतोष उपाध्याय के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई थी। सपा विधायक पर आरोप लगा है कि उनके नेतृत्व में ब्लॉक प्रमुख व्यास यादव, जिला महासचिव मनन रॉय, सूरज सिंह सेंगर, अरविंद सहाय, रफीक अंसारी, श्यामदेव यादव, चंदन पाण्डेय सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने तहसील भाटपार रानी परिसर में बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमती के सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

हिंदू युवा वाहिनी की तरफ से दिए गे शिकायती पत्र में आगे कहा गया है कि इस वैश्विक महामारी के दौरान शासन की तरफ से जारी गाईडलाईन का उल्लंघन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन के दौरान सपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को गालियां दी गई। आरोप है कि सपा के लोगों ने 'रण्डुओं भण्डुओं की सरकार, चिलमचोर की सरकार नहीं चलेगी' जैसे नारे भी लगाए। आरोप यह भी हैं कि ये सब कहकर जनता की भावनाओं के विरूद्ध काम किया गया है।

फिलहाल मामले में शिकायत के बाद थाना भाटपार रानी पुलिस ने आशुतोष उपाध्याय, व्यास यादव, मनन रॉय, सूरज सिंह तोमर, अरविंद सहाय, रफीक अंसारी, श्यामदेव यादव, चन्दन पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय सहित सैंकड़ों अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 188/269/504/506 व 51(b) का मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री दिलीप सिंह पटेल सभी सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए अड़े हैं। जनज्वार से हुई बातचीत में उन्होने कहा कि सपा वालों ने देश के प्रधामंत्री तथा मुख्यमंत्री को अपशब्द कहे हैं। उन्हें रड़ुआ-भड़ुआ तक कहा गया उनके खिलाफ नारेबाजी की गई है। यहि जल्दी ही मामले में किसी कि गिरप्तारी नहीं हुी तो वह मुख्यमंत्री से मिलकर उनसे शिकायत दर्द कराेंगे साथ ही आगे आंदोलन भी कर सकते हैं।

वहीं थानाध्यक्ष भाटपार रानी के एसएचओ राम प्रवेश ने जनज्वार को बताया कि लगाई गई धाराों में एक भी धारा ऐसी नहीं है जिसमें गिरफ्तारी की जा सके। सभी धाराएं न्यूनतम हैं। लॉकढाुन के उल्लंघन की धाराएं हैं सभी गिरफ्तारी नहीं बनती है.

Next Story

विविध