Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

UP उपचुनाव : निरहुआ रिक्शेवाला समेत BJP ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची

Janjwar Desk
19 Oct 2020 7:51 AM GMT
UP उपचुनाव : निरहुआ रिक्शेवाला समेत BJP ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची
x
भोजपुरी स्टार निरहुआ रिक्शावाला समेत BJP ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह हैं स्टार प्रचारकों में शामिल...

जनज्वार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सात विधानसभा सीटों के होने वाले उपचुनाव में वोटरों को लब्बोलुआब में लेने के लिए भाजपा 30 स्टार प्रचारकों की एक पूरी टीम उतारने जा रही है। इनमें भोजपुरी स्टार निरहुआ रिक्शावाला समेत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शामिल हैं। यह सभी सातों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करेंगे।

चुनाव आयोग से मंजूरी के बाद बीजेपी ने अपनी यह सूची जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार सरकार के मंत्रियों के साथ संगठन के भी महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को उपचुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर उतारा है। साथ ही साथ क्षेत्रीय जातीय समीकरणों को भी ध्यान में रखा गया है। जिसके तहत मंत्रियों और पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

इन मंत्रियों की जिम्मेदारी

जिन मं‌त्रियों को चुनाव मैदान में प्रचार के लिए उतारा गया है, उनमें सूर्य प्रताप शाही, स्वामी प्रसाद मौर्य, श्रीकांत शर्मा, ब्रजेश पाठक, डॉ.महेंद्र सिंह, चौधरी भूपेंद्र सिंह, रमापति शास्त्री, अनिल राजभर, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, विजय कश्यप, नीलिमा कटियार इत्यादि शामिल हैं।

इस सबके अलावा संगठन से महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बीएल वर्मा, पूर्व मंत्री वाईपी सिंह, प्रदेश मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी, त्रयंबक त्रिपाठी, संजय राय और शंकर लोधी को चुनाव प्रचार के लिए उतारा जा रहा है।

उपचुनाव के बीच जौनपुर सीट को अधिक महत्व दिया जा रहा है। इस सीट से पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव विधायक थे, उनके निधन के बाद सपा ने उनके बेटे लकी यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, साध्वी निरंजन ज्योति, संतोष गंगवार और सांसद डा.एसपी सिंह बघेल को प्रचार के लिए मैदान में उतारा गया है।

Next Story

विविध