Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

UP : राष्ट्रीय नाबालिग रेसलर का पिता 2 साल तक करता रहा बलात्कार, करवाचौथ व्रत रखने का बनाता था दबाव

Janjwar Desk
8 May 2021 5:04 AM GMT
UP : राष्ट्रीय नाबालिग रेसलर का पिता 2 साल तक करता रहा बलात्कार, करवाचौथ व्रत रखने का बनाता था दबाव
x

प्रतीकात्मक तस्वीर

विरोध करने पर रिवॉल्वर दिखाकर किसी को कुछ बताने पर हत्या की धमकी दी गई। इसके बाद उसके पिता द्वारा अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया। और तो उस पर करवाचौथ व्रत रखने का दबाव बनाया जाता था...

जनज्वार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोग कोरोना संकट के बीच भी हैवानियत करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बुलंदशहर में एक नाबालिग रेसलर से उसका ही पिता बलात्कार करता रहा। ऐसा रेसलर का आरोप है। और तो वह रेसलर से ुसके लिए करवाचौथ का ब्रत रखने का दबाव भी बनाता था।

रेसलर ने अपने पिता पर बीते दो साल से डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पीड़िता के साथ अलग-अलग स्थानों पर कई बार दुष्कर्म किया गया। अब वह अपने ननिहाल जाना चाहती है लेकिन उसे जाने पर हत्या की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर के एक थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी रेसलर ने एसएसपी बुलंदशहर को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह प्रदेश स्तर पर पांच बार गोल्ड मेडल जीत चुकी है। राष्ट्रीय स्तर पर भी कई पुरस्कार जीत चुकी है। पीड़िता के अनुसार उसके पिता का करीब दो वर्ष पूर्व एक्सीडेंट हो गया था। उस दौरान पिता ने उसके घर पर आने के दौरान जबरन दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर रिवॉल्वर दिखाकर किसी को कुछ बताने पर हत्या की धमकी दी गई। इसके बाद उसके पिता द्वारा अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया। और तो उस पर करवाचौथ व्रत रखने का दबाव बनाया जाता था। मां के विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके चलते पीड़िता अपने भाई, मां और बहन को लेकर ननिहाल चली गई। आरोप है कि अब आरोपी पिता द्वारा वहां पहुंचकर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

मामले में पीड़िता ने एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि 'तहरीर के आधार पर शिकारपुर थाने में आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल की जा रही है।'

Next Story

विविध