Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

UP Election 2022: अमेठी में स्मृति के खिलाफ सपा ने खोला मोर्चा, मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव देंगी भाजपा को टक्कर

Aditi chaudhary
5 Dec 2021 9:01 AM GMT
UP Election 2022: अमेठी में स्मृति के खिलाफ सपा ने खोला मोर्चा, मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव देंगी भाजपा को टक्कर
x

(स्मृति के खिलाफ अमेठी में उतरेंगी मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव)

UP Election 2022: एक तरफ जहां अपर्णा यादव पहली बार अमेठी पहुंची, तो वहीं सांसद स्मृति ईरानी भी एक दिवसीय पर आईं है। एक ही दिन दोनों के कार्यक्रम को कुछ लोग इत्तेफाक बता रहें तो कुछ इसे चुनावी एजेंडा का नाम भी दे रहे हैं...

UP Election 2022: यूपी की हॉट सीट माने जाने वाली अमेठी (Amethi) में सियासी पारा गर्म है। कभी कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली अमेठी अब भाजपा के हाथों में है। मगर, समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) ने इस सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर दी है। सपा से मुलायम सिंह (Mulayam Singh) की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna yadav) भाजपा की स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को सीधी टक्कर देने के मजबूत इरादे से चुनावी मौदान में कूद पड़ीं हैं। रविवार 5 दिसंबर को एक ओर जायस में जहां मुलायम सिंह (Mulayam Singh yadav) की यादव की छोटी बहू अर्पणा यादव (Aparna yadav) सपा कार्यकर्ताओं से संवाद करने पहुंची तो वहीं तिलोई विधानसभा में कई परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी अपने एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं हैं।

स्मृति से मुकाबला करेंगी अपर्णा यादव

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव (Mulayam Daughter in Law) को अमेठी में स्मृति इरानी (Amethi MP Smriti Irani) के खिलाफ मजबूत दावेदार के रुप में देखा जा रहा है। रविवार को अपने तय कार्यक्रम के तहत अपर्णा यादव आज तिलोई विधानसभा के जायस कस्बे में सूफी संत मलिक मोहम्मद जायसी के जन्म स्थल पर जनसभा को संबोधित करेंगी। अपर्णा यादव की जनसभा को लेकर सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई कि अपर्णा यादव 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा की तरफ से तिलोई विधानसभा से प्रत्याशी हो सकती है। पहली बार अमेठी में अपर्णा यादव के कार्यक्रम को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में भी बीच काफी उत्साह नजर आ रहा है। कार्यकर्ताओं की तरफ से छोटी बहू के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

स्मृति ईरानी भी पहुंची अमेठी

एक तरफ जहां सपा से अपर्णा यादव पहली बार अमेठी पहुंची हैं, वहीं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी (Amethi Sansad Smriti Irani) भी एक दिवसीय पर आईं है। दोनों नेताओं का एक ही दिन कार्यक्रम को जहां कुछ लोग इत्तेफाक बता रहें तो कुछ इसे चुनावी एजेंडा का नाम भी दे रहे हैं। बता दें कि भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने 53 लाख की लागत से बने तिलोई बस स्टेशन का उद्घाटन करने के साथ ही 2 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

प्रियंका की एंट्री से दिलचस्प होगा मुकाबला

बता दें कि अमेठी को कांग्रेस (Congress Amethi) का गढ़ कहा जाता रहा है। मगर अमेठी संसदीय सीट पर जहां गांधी परिवार का कब्जा 2014 तक रहा वहीं क्षेत्र की 4 विधानसभा सीटों पर भी धीरे धीरे कांग्रेस की पकड़ कम होती गई। पूर्व में इन सीटों पर सपा, कांग्रेस और भाजपा को जीत मिलती रही है। 2017 विधानसभा में कांग्रेस का स्कोर यहां जीरो हो गया। जबकि भाजपा को 3 सीटे और सपा को एक सीट पर जीत हासिल हुई। मगर कांग्रेस यूपी का 2022 विधानसभा चुनाव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के नेतृत्व में लड़ रही है। ऐसे में वह विधानसभा सीटों के जरिए अमेठी में अपनी पकड़ एक बार पिर से मजबूत करने की फिराक में होगी। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रियंका गांधी भी अमेठी का दौरा करेंगी। जानकारों की मानें तो प्रिंयका गांधी की एंट्री के साथ ही यह त्रिकोणीय मुकाबला और दलचस्प हो जाएगा।

Next Story

विविध