Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

BJP Mission 144 : क्या है भाजपा का Mission 144, कांग्रेस को रायबरेली और सपा को मैनपुरी में मात देने के लिए ​किसे सौंपी जिम्मेदारी?

Janjwar Desk
28 May 2022 2:03 AM GMT
क्या है भाजपा का Mission 144, कांग्रेस को रायबरेली और सपा को मैनपुरी में मात देने के लिए ​किसे सौंपी जिम्मेदारी?
x

क्या है भाजपा का Mission 144, कांग्रेस को रायबरेली और सपा को मैनपुरी में मात देने के लिए ​किसे सौंपी जिम्मेदारी?

BJP Mission 144 : भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल करने की रणनीति बनाने और उस पर अमल करने के मिशन में अभी से जुट गई है। इस अभियान को पार्टी ने मिशन 144 नाम दिया है।

BJP Mission 144 : आगामी लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election 2024 ) के लगभग दो साल बाद होने हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) अभी से 2024 में जीत हासिल करने की रणनीति बनाने और उस पर अमल करने के मिशन में जुट गई है। इस अभियान को पार्टी मिशन 144 ( BJP Mission 144 ) नाम दिया है। इस मिशन में तहत भाजपा नेतृत्व में उन संसदीय क्षेत्रों को चिन्हित किया है, जहां भाजपा लोकसभा चुनाव 2019 में चूक गई, लेकिन 2024 में वहां से पार्टी हर हाल में जीत सुनिश्चित करना चाहती है।

यूपी, बंगाल सहित इन राज्यों पर भाजपा का जोर

इस योजना के तहत भाजपा ने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और ओडिशा की चयनित 44 सीटों पर खास ध्यान केंद्रित करने की योजना तैयार की है। ताजा जानकारी के मुताबिक भाजपा नेतृत्व ने अमेठी से कांग्रेस ( Congress ) परिवार को बेदखल करने के बाद अब रायबरेली ( Rae Bareli ) से बेदखल करने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं सपा का गढ़ मैनपुरी से पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जितेंद्र सिंह की जिम्मेदारी तय की गई है।

मिशन 144 के तहत भाजपा उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) में हारी 15 सीटों और बंगाल की चयनित 19 सीटों को 5 कलस्टरों में बांटा है। इसके अलावा ओडिशा की 13, पंजाब की 3, महाराष्ट्र की 8, तेलंगाना की 12, केरल की 2 सहित कुछ अन्य सीटें शामिल हैं। इन लोकसभा क्षेत्रों में आगामी चुनाव तक बूथ मजबूत करने, बूथ स्तर पर संवाद करने, सभी लाभार्थियों से मिलने, रात्रि प्रवास करने सहित कई कार्यक्रम लगातार चलाये जाएंगे।

इन 44 सीटों को भाजपा ने बनाया प्रतिष्ठा का सवाल

भाजपा ( BJP ) नेताओं की माने तो पार्टी पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, महाराष्ट्र और ओडिशा की चयनित 44 सीटों पर खास ध्यान केंद्रित करेगी। बंगाल में ममता बनर्जी को मात देने के लिए 7 मंत्रियों की जिम्मेदारी तय की गई है। इन केंद्रीय मंत्रियों में स्मृति ईरानी को हावड़ा और श्रीरामपुर, बीरेंद्र कुमार को मालदा दक्षिण और कृष्णानगर, धर्मेंद्र प्रधान को दमदम और जादवपुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अजय भट्ट, रामेश्वर तेली, आरके सिंह को क्रमश: कोलकाता उत्तर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम की जिम्मेदारी दी गई है।

(जनता की पत्रकारिता करते हुए जनज्वार लगातार निष्पक्ष और निर्भीक रह सका है तो इसका सारा श्रेय जनज्वार के पाठकों और दर्शकों को ही जाता है। हम उन मुद्दों की पड़ताल करते हैं जिनसे मुख्यधारा का मीडिया अक्सर मुँह चुराता दिखाई देता है। हम उन कहानियों को पाठक के सामने ले कर आते हैं जिन्हें खोजने और प्रस्तुत करने में समय लगाना पड़ता है, संसाधन जुटाने पड़ते हैं और साहस दिखाना पड़ता है क्योंकि तथ्यों से अपने पाठकों और व्यापक समाज को रू-ब-रू कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

हमारे द्वारा उद्घाटित रिपोर्ट्स और कहानियाँ अक्सर बदलाव का सबब बनती रही है। साथ ही सरकार और सरकारी अधिकारियों को मजबूर करती रही हैं कि वे नागरिकों को उन सभी चीजों और सेवाओं को मुहैया करवाएं जिनकी उन्हें दरकार है। लाजिमी है कि इस तरह की जन-पत्रकारिता को जारी रखने के लिए हमें लगातार आपके मूल्यवान समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है।

सहयोग राशि के रूप में आपके द्वारा बढ़ाया गया हर हाथ जनज्वार को अधिक साहस और वित्तीय सामर्थ्य देगा जिसका सीधा परिणाम यह होगा कि आपकी और आपके आस-पास रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली हर ख़बर और रिपोर्ट को सामने लाने में जनज्वार कभी पीछे नहीं रहेगा, इसलिए आगे आयें और जनज्वार को आर्थिक सहयोग दें।)

Next Story