Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Yati Narsinghanand Hate Speech : ज्यादा बच्चे पैदा करें नहीं तो 2029 तक हिंदू विहीन हो जाएगा भारत, फिर दिया विवादित बयान

Janjwar Desk
9 April 2022 4:46 AM GMT
Yati Narsinghanand Hate Speech : ज्यादा बच्चे पैदा करें नहीं तो 2029 तक हिंदू विहीन हो जाएगा भारत, फिर दिया विवादित बयान
x

गाजियाबाद डासना मंदिर के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद।

Yati Narsinghanand Hate Speech: यति नरसिंहानंद ने हिंदुओं से आह्वान किया है कि आने वाले दशकों में देश को "हिंदू-विहीन" बनने से रोकने के लिए अधिक बच्चे पैदा करें।

Yati Narsinghanand Hate Speech : हरिद्वार धर्म संसद मामले में पुलिसिया कार्रवाई के बावजूद गाजियाबाद के डासना मंदिर के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद ( Yati narsinghanand ) विवादित बयान ( Controversial Statement ) देने से बाज नहीं आ रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने हिंदुओं ( Hindu) से आह्वान किया है कि आने वाले दशकों में देश को हिंदू विहीन बनने से रोकने के लिए अधिक बच्चे पैदा करने की जरूरत है।

हिंदुओं से यह अपील यति नरसिंहानंद ( Yati Narsinghnand ) ने यूपी के मथुरा जिले के गोवर्धन में की है। उन्होंने कहा कि गणितीय गणना बताती है कि 2029 में देश में एक गैर-हिंदू प्रधान मंत्री बन जाएगा। उनका ये अनुमान किस गणना पर आधारित है, इसकी जानकारी उन्होंने डिटेल में नहीं दी।

हरिद्वार धर्म संसद में भी दिया था विवादित बयान

इससे पहले 17 से 19 दिसंबर के दौरान हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में मुस्लिमों के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के लिए यति नरसिंहानंद ( Yati Narsinghanand ) को गिरफ्तार किया गया था। ये बात अलग है कि उन्हें बाद में जमानत मिलने पर छोड़ दिया गया था। उसके दिल्ली के एक कार्यक्रम में भी उन्होंने विवादित बयान दिया था। यति नरसिंहानंद इससे अलावे भी कई बार मुस्लिम समुदाय के खिलाफ भड़काऊ बयान दे चुके हैं। अपने विवादत बयानों की वजह से ही वह लगातार सुर्खियों में रहते हैं।

मथुरा में धर्म संसद अगस्त में

Yati Narsinghanand Hate Speech : डासना मंदिर के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद नरे गोवर्धन में लोगों से कहा कि गणितीय गणना के मुताबिक 2029 में भारत का प्रधानमंत्री गैर हिंदू होगा। एक बार इस देश का प्रधानमंत्री गैर हिंदू बन गया तो 20 वर्षों में यह देश भी अरब, ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश व कश्मीर की तरह भारत हिंदू विहीन हो जाएगा। हिंदुत्व ( Hindutwa ) को जगाने के लिए मथुरा में श्रीकृष्ण की भूमि पर धर्म संसद ( Dharam Sansad ) का आयोजन होगा। अगला धर्म संसद गिरिराज तलहटी के रमणरेती आश्रम में 12, 13 व 14 अगस्त को होगी।

5 दिन पहले हिंदुओं से की थी हथियार उठाने की बात

बता दें कि यति नरसिंहानंद ( Yati Narsinghanand ) और विवाद एक दूसरे के समानार्थी होते जा रहे हैं। 4 अप्रैल 2022 को दिल्ली में 'हिंदू महापंचायत' नाम से आयोजित एक प्रोग्राम में यति नरसिंहानंद भी शामिल हुए थे। हिंदू महापंचायत में नरसिंहानंद ने जो कहा कहा वो भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के संविधान और कानून का पूरी तरह से उल्लंघन था। पांच दिन पहले देश की राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नरसिंहानंद ने हिंदुओं से हथियार उठाने की बात कही थी।

Next Story

विविध