Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Champawat News: सड़क जाम के चलते न मिला इलाज, चम्पावत में ततैयों के हमले से 11 वर्षीय छात्र की मौत

Janjwar Desk
7 Aug 2022 3:09 PM IST
Champawat News: सड़क जाम के चलते न मिला इलाज, चम्पावत में ततैयों के हमले से 11 वर्षीय छात्र की मौत
x

Champawat News: सड़क जाम के चलते न मिला इलाज, चम्पावत में ततैयों के हमले से 11 वर्षीय छात्र की मौत

Champawat News, Champawat Samachar: जनपद मुख्यालय से रविवार के दिन सुबह सुबह एक बच्चे की मौत की दुखद खबर सामने आई है। यहां ततैयों के हमले में इस दस वर्षीय छात्र की मौत हो गई।

Champawat News, Champawat Samachar: जनपद मुख्यालय से रविवार के दिन सुबह सुबह एक बच्चे की मौत की दुखद खबर सामने आई है। यहां ततैयों के हमले में इस दस वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि स्वाला में मलवे की वजह से एनएच पर लगे जाम के चलते घायल बच्चे को समय पर हायर सेंटर नहीं पहुंचाया जा सका।

जानकारी के अनुसार ग्राम बडोली निवासी सुरेश चंद्र थ्वाल अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए चम्पावत में खटकना पुल के समीप किराए पर रहते हैं। उनका छोटा बच्चा रितिक थ्वाल (11) प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। वह कल शाम को वह बच्चों के साथ खेलने गया था। इसी बीच उन पर ततैयों ने हमला बोल दिया। जिसमें रितिक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसके साथ गई एक छात्रा को ततैयों ने जरा कम काटा। पास में घूम रहे लोगों की नजर उन पर पड़ी तो तत्काल दोनो बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में छात्रा तो उपचार के बाद सामान्य हो गई, लेकिन रितिक की हालत लगातार बिगड़ती गई। रात करीब तीन बजे रितिक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

रितिक के परिजन उसे लेकर खटीमा की ओर जा रहे थे लेकिन एनएच पर स्वाला के समीप मलवा आने से जाम लगा था। इसके बाद परिजन बच्चे को दूसरी ओर लंबी दूरी के देवीधूरा के रास्ते हल्द्वानी ले जाने के लिए वापस हुए। लेकिन इस बीच रास्ते में ही रितिक की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह लोग लोहाघाट से कुछ आगे पहुंचे ही थे कि रितिक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। रविवार की दोपहर बच्चे का अंतिम संस्कार बडोली गांव में किया गया।

Next Story

विविध