Begin typing your search above and press return to search.
उत्तराखंड

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड से भाजपा का एक और पेड़ गिरा, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को धामी को करना पड़ा बर्खास्त

Janjwar Desk
16 Jan 2022 5:50 PM GMT
Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड से भाजपा का एक और पेड़ गिरा, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को धामी को करना पड़ा बर्खास्त
x
Uttarakhand Election 2022: बड़ी खबर सामने आई है कि धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को बर्खास्त कर दिया गया है सीएम धामी ने कैबिनेट से बर्खास्त किया है।

Uttarakhand Election 2022: बड़ी खबर सामने आई है कि धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को बर्खास्त कर दिया गया है। भाजपा ने छह साल के लिए किया बर्खास्त, कांग्रेस में जाने की खबर पक्की होने के बाद भाजपा ने फजीहत से बचने को चला दांव।

चुनावी बेला में भारतीय जनता पार्टी के लिए आये दिन नया सिरदर्द खड़ा कर रहे कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से भी निकाल दिया है। उत्तराखंड राज्य में 14 फरवरी को होने वाले मतदान से पूर्व अपनी पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं के लिए लैंसडाउन विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत बीते छः महीने से भाजपा के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। कभी कोटद्वार मेडिकल कॉलेज के नाम पर तो कभी कुसी और बहाने से वह कई बार भाजपा को दबाव में लेकर पार्टी की फजीहत करा चुके हैं। यहां तक कि उनके कांग्रेस में जाने की भी कई कोशिशें टालकर भाजपा उन्हें संतुष्ट नही कर सकी।

ताजा घटनाक्रम के अनुसार टिकट बंटवारे की जद्दोजहद में लगी भाजपा ने अपनी एक परिवार-एक टिकट की नीति के कारण हरक को उनके साथ-साथ उनकी पुत्रवधु को टिकट दिए जाने से साफ इंकार कर दिया है। कल रविवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भी हरक सिंह इसी नाराजगी के चलते शामिल नहीं हुए थे। लेकिन भाजपा ने उनके बैठक में शामिल न होने को कोई खास तवज्जो नहीं दी थी। जिससे खफा होकर वह एक बार फिर दिल्ली चले गए हैं। जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत कल यानि सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में घर वापसी कर सकते हैं। इस समय वह कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला के साथ बताए जा रहे हैं।

इधर बीते दिनों में हरीश रावत व कांग्रेस नेताओं से बढ़ी नजदीकियां और लगातार हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लेते हुए सोमवार की देर रात हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है। यही नहीं भाजपा संगठन ने भी बड़ा निर्णय लेते हुए हरक सिंह रावत को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध