Begin typing your search above and press return to search.
उत्तराखंड

BJP को बड़ा झटका: हरक सिंह रावत समर्थक BJP विधायक उमेश शर्मा काऊ ने दिया इस्तीफा

Janjwar Desk
24 Dec 2021 11:12 PM IST
BJP को बड़ा झटका: हरक सिंह रावत समर्थक BJP विधायक उमेश शर्मा काऊ ने दिया इस्तीफा
x
Uttarakhand Election 2022: शुक्रवार की देर रात उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में आयोजित कैबिनेट की बैठक के दौरान ही कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब रायपुर से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।

उमेश शर्मा काऊ भी लंबे समय से भाजपा से नाराज चल रहे थे। बीते महीने पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व नैनीताल विधायक संजीव आर्य साथ उमेश शर्मा काऊ भी दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता लेने गए थे, लेकिन वह अचानक बीच से ही वापस देहरादून लौट आए थे।

लेकिन आज कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के इस्तीफे के बाद उमेश शर्मा काऊ ने भाजपा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उत्तराखंड की राजनीति में मचे इस सियासी भूचाल के बाद भाजपा में हड़कम्प मच गया है। दोनो नेताओं के इस्तीफे के बाद उनके जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Next Story

विविध