Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Vaishali News : दुम दबाकर भागे भाजपा विधायक, वैशाली कांड को लेकर करना पड़ा जनता का फूटा गुस्सा

Janjwar Desk
29 Dec 2021 7:47 AM GMT
वैशाली हत्या कांड : भाजपा विधायक लखेंद्र पासवान को करना पड़ा जनता के आक्रोश का सामना
x

(वैशाली हत्या कांड : भाजपा विधायक लखेंद्र पासवान को करना पड़ा जनता के आक्रोश का सामना)

Vaishali News : भाजपा विधायक लखेन्द्र पासवान पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे थे इसी दौरान पंचायत के लोगों का भारी विरोध का सामना करना पड़ा...

Vaishali News : बिहार के वैशाली जिले (Vaishali District) तिसीऔता थाना के शाहपुर बीजरौली गांव (Shahpur Bijrauli Village) में बीते दिनों एक 20 वर्षीय युवती की हत्या के मामले को लेकर स्थानीय भाजपा विधायक लखेन्द्र पासवान (BJP Lakhendra Paswan) को जनता के आक्रोश का सामना करने पड़ा। ग्रामीणों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पंचायत के लोगों ने भाजपा मुर्दाबाद, लखेन्द्र पासवान मुर्दाबाद का जमकर नारेबाजी की।

पातेपुर विधानसभा के भाजपा विधायक लखेन्द्र पासवान पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे थे इसी दौरान पंचायत के लोगों का भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

मालूम हो कि तीन दिन पहले शाहपुर बिजरौली गांव में एक दलित युवती का शव गांव के ही नहर के पास पानी में उपलाया हुआ शव बरामद किया गया था। युवती की मां ने गांव के ही कुछ लोगों पर अपहरण के बाद दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है।

पंचायत निवासी कौशल कुमार का कहना है कि घटना के पांच दिन बाद आये है जबकि उनके क्षेत्र पंचायत की घटना है। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात करना भी कोशिश नहीं की और आज विधायक पहुंचे हैं।

आक्रोशित ग्रामीणों का सामना कर रहे भाजपा विधायक लखेंद्र पासवान ने गुस्सा में कह डाला कि पागल हो कि हम भी यही के हैं। उसके बाद आक्रोश का सामना करते हुए उल्टे पैर लौट गए। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी भी किया।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story