Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का 79 साल की उम्र में निधन, आखिरी फिल्म साबित हुई आमिर की लाल सिंह चड्ढा

Janjwar Desk
7 Oct 2022 4:22 AM GMT
दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का 79 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
x

दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का 79 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

दिग्गज फिल्म और टीवी अभिनेता अरुणा बाली ( Arun Bali death ) का निधन हो गया है। उन्होंने आज मुंबई एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। 79 साल बाली काफी समय से बीमार चल रहे थे।

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अरुण बाली ( Actor Arun bali ) का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। अरुण बाली लंबे समय से बीमारी चल रहे थे। तबीयत खराब होने पर उन्हें मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। जैसे ही अरुण बाली के निधन ( Arun bali Passes away ) की खबर सामने आई उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड सितारे शोक में डूब गए हैं।

अरुण बाली ( Arun bali ) को साल 2022 की शुरुआत में एक दुर्लभ न्यूरोमस्कुलर बीमारी और मायस्थेनिया ग्रेविस का पता चला था। इसकी वजह से नसों और मांसपेशियों ने काम करना बंद कर दिया था। इसका असर उनके स्वास्थ्य पर हुआ और उनका आज मुंबई में निधन हो गया।

अरुण बाली ( Actor Arun Bali ) ने अपने करियर में शाह रुख खान से लेकर अक्षय कुमार और सुशांत सिंह राजपूत जैसे सितारों के साथ काम किया है। वह खुद भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा और जाना-माना नाम थे।

आखिरी बार लाल सिंह चड्ढा में दिखे

अरुण बाली ( Arun Bali death ) की फिल्मों की बात करें तो वह फिल्म 3 इडियट्स, पीके, रेडी, बर्फी, ओह माय गॉड, केदारनाथ, जमीन और सौगंध, जेंटलमैन, 'फूल और अंगारे, खलानयक और पानीपत जैसे हिट फिल्मों में शानदार अभिनय कर चुके हैं। बॉलीवुड में उनकी अपनी अलग पहचान है। हाल ही में आमिर खान-स्टारर लाल सिंह चड्ढा और अमिताभ बच्चन-स्टारर अलविदा में अभिनेता को आखिरी बार देखा गया था। अरुण बाली ने टीवी धारावाहिक चाणक्य, स्वाभिमान और कुमकुम प्यारा सा बंधन व अन्य में भी काम किया।

बॉलीवुड में शोक की लहर, फैंस कर रहे आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना

दिग्गज अभिनेता अरुण बाली ( Arun bali death ) के निधन की खबर सामने आते ही उनके फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनको लेकर पोस्ट कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे है। उन्होने अपने शानदार करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं जो कि याद रखी जाएंगी। निधन की सूचना आते ही बॉलीवुड ( Bollywood News ) सन्न रह गया है और शोक की लहर फैल गई।

Next Story

विविध