Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

दिग्गज कांग्रेस नेता व बिहार विधानसभा के पूर्व स्पीकर सदानंद सिंह का निधन, नौ बार रहे थे विधायक

Janjwar Desk
8 Sep 2021 5:20 AM GMT
दिग्गज कांग्रेस नेता व बिहार विधानसभा के पूर्व स्पीकर सदानंद सिंह का निधन, नौ बार रहे थे विधायक
x

सदानंद सिंह बिहार में कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते थे (file pic)

वे भागलपुर ज‍िले के कहलगांव के विधानसभा सीट से नौ बार व‍िधायक रहे थे, सदानंद सिंह एक बार ब‍िहार व‍िधानसभा के अध्‍यक्ष भी रहे, पिछले 2 महीनों से वो काफी बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्हे इलाज के लिए पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था..

जनज्वार ब्यूरो, बिहार। ब‍िहार के दिग्गज कांग्रेस नेता सदानंद स‍िंह का आज आठ स‍ितंबर को न‍िधन हो गया। वे भागलपुर ज‍िले के कहलगांव के विधानसभा सीट से नौ बार व‍िधायक रहे थे। सदानंद सिंह एक बार ब‍िहार व‍िधानसभा के अध्‍यक्ष भी रहे। पिछले 2 महीनों से वो काफी बीमार चल रहे थे। जिसके बाद उन्हे इलाज के लिए पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के मुताबिक सदानंद सिंह का निधन पटना के सगुना मोड़ स्थित क्यूरिस अस्पताल में हुआ है। सदानंद सिंह के निधन के बाद से बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।

सदानंद सिंह कांग्रेस के कद्दावर नेता थे। पिछले दो माह से बीमार थे। पटना के अस्‍पताल में भर्ती थे। वे ब‍िहार सरकार में स‍िंचाई राज्‍य मंत्री भी रहे थे। वे मूलत: भागलपुर ज‍िले के रहते वाले थे। जिला के कहलगांव अनुमंडल के धुआवै गांव में उनका पैतृक घर था। वर्ष 2020 तक वे कहलगांव से व‍िधायक रहे।

इसके बाद उन्‍होंने राजनीति‍ से सन्‍यास ले ली थी। वर्ष 2020 में हुए ब‍िहार विधानसभा चुनाव में कहलगांव से उनके पुत्र शुभानंद मुकेश कांग्रेस से उम्मीदवार थे, हालांक‍ि वे भाजपा के पवन कुमार यादव से एक लाख से ज्‍यादा मतोंं से पराज‍ित हो गए थे।

सदानंद सिंह ने तिलका मांझी यूनिवर्सिटी से बीकाम व एलएलबी की पढ़ाई की थी। उनकी प्रारंभ‍िक श‍िक्षा कहलगांव के शारदा पाठशाला से हुई। जहां से उन्‍होंने मैट्रिक की थी। वे शुरू से ही कांग्रेस में रहे। भागवत झा आजाद ने इन्‍हें कांग्रेस में लाया था। 1969 से वे राजनीत‍ि में सक्र‍िय थे। पहली बार 1972 में चुनाव लड़े और विधायक बने। इसके बाद लगातार चार तक व‍िधायक रहे। इसके बाद दो बार राजद प्रत्‍याशी महेश प्रसाद मंडल ने इन्‍हें पराज‍ित कर दिया। दो बार हारने के बाद वे पुन: जीते।

इसके बाद उन्‍हें जदयू प्रत्‍याशी अजय कुमार मंडल (भागलपुर के वर्तमान जदयू सांसद) ने इन्‍हें पराज‍ित क‍िया। इसके बाद हुए चुनाव में फ‍िर सदानंद स‍िंंह बार लगातार चुनाव जीते।

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि बिहार के सर्वमान्य नेता , कांग्रेस के योद्धा,मेरे पिता तुल्य सदानंद सिंह जी का आज स्वर्गवास हो गया। एक राजनीतिक युग का अवसान हुआ है। आपका हँसता हुआ चेहरा हमेशा याद आएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को इस असहनीय दुःखद घड़ी को सहने की शक्ति दे।

वहीं बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्री सदानंद सिंह जी के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूँ। उनका लंबा सामाजिक-राजनीतिक अनुभव रहा। वो एक कुशल राजनेता थे। ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।

Next Story

विविध