Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Aaj Ka Mausam: देश के इन राज्यों में फिर से चलेगी शीतलहर, बिहार-झारखंड समेत 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Janjwar Desk
14 Jan 2022 4:37 AM GMT
Aaj Ka Mausam, 27 May 2022 : दिल्ली समेत में गर्मी बढ़ने के साथ चलेगी गर्म हवा, इन राज्य में होगी झमाझम बारिश
x

Aaj Ka Mausam, 27 May 2022 : दिल्ली समेत में गर्मी बढ़ने के साथ चलेगी गर्म हवा, इन राज्य में होगी झमाझम बारिश

Kaisa Hai Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार 12 से 15 जनवरी के बीच पंजाब, पूर्वोउत्तर राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा...

Aaj Ka Mausam, 14 January 2022: तो आज पूरा देश मकर संक्रांति का त्योहार मना रहा है। पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक, देश के अलग अलग हिस्सों में ये त्योहार विभिन्न नामों से प्रचलित हैं। मगर हम मौसम समाचार में मकर संक्रांति की बात क्यों कर रहे हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि माना जाता है कि 14 जनवरी के बाद से ठंड की ऊलटी गिनती भी शुरू हो जाती है। मगर इस साल जिस तरह से बेमौसम बरसात और हांड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है, इससे ये कहना मुश्किल है कि वाकई अब ठंड का सितम कम हो जाएगा। पहाड़ी राज्यों में अभी भी लगातार बर्फबारी हो रही है, तो वहीं, मैदानी इलाकों में भी बारिश से मौसम बदल चुका है। कश्मीर से लेकर राजस्थान तक सर्दी का सितम जारी है। आईएमडी का कहना है कि झारखंड-बिहार-यूपी सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना अभी बनी हुई हैं।

Aaj ka mausam Kaisa hai: मौसम विभाग के अनुसार 12 से 15 जनवरी के बीच पंजाब, पूर्वोउत्तर राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। वहीं, अगले तीन दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के समय घना या बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। यानि ठंडका कहर फिर से बढ़ेगा। 14 जनवरी तक पूर्व और आसपास के मध्य भारत में बारिश, गरज के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

बात करें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तो यहां फिलहाल बारिश की गतिविधियों पर विराम लगा है, लेकिन आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट हो रही है। आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में यहां घने कोहरे के साथ भीषण ठंड पड़ेगी। गुरुवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा और शहर में न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

14 January 2022 Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति की संभावना है। वहीं, 13 से 14 जनवरी के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में व्यापक रूप से व्यापक हल्की / मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 13 से 14 जनवरी के दौरान विदर्भ और छत्तीसगढ़ में छिटपुट हल्की / मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Next Story

विविध