Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-यूपी-बिहार में रहेगा सर्दी का सितम, 23 जनवरी तक इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

Janjwar Desk
20 Jan 2022 5:06 AM GMT
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-यूपी-बिहार में रहेगा सर्दी का सितम, 23 जनवरी तक इन राज्यों में बारिश की चेतावनी
x
Kaisa Hai Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि फिलहाल दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और बिहार के लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। इन राज्यों में दो दिनों के लिए कोल्ड डे का अनुमान है...

Aaj Ka Mausam 20 January 2022: राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में पारा चार से पांच डिग्री तक लुढ़क रहा है। शीतलहर और कोहरे के कारण आम जनजीवन परेशान है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि फिलहाल दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और बिहार के लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। इन राज्यों में दो दिनों के लिए कोल्ड डे का अनुमान लगाया गया है। वहीं इस दौरान पहाड़ी राज्यों में भी भारी बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का सितम जारी रहेगी।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के कुछ इलाकों में 22 जनवरी से दो दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर में पिछले पांच छह दिनों के दौरान पारा छह से सात डिग्री तक नीचे जा चुका है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में 21 जनवरी की रात से 23 जनवरी की सुबह तक हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक भारी सर्दी की आशंका है।



Aaj Ka Mausam Kaisa Hai: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट की मानें तो जम्मू के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना हैं। हालांकि, कश्मीर में इस बीच बर्फबारी हो सकती है, जिससे ठंड और भी ज्यादा बढ़ सकती है। यहां 21 और 22 जनवरी को बर्फबारी की संभावना है।

IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 22 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम यूपी, उत्तरी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर गरज और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, 21 और 22 को उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में, 22 जनवरी को पूर्वी एमपी में बारिश हो सकती है। 22 और 23जनवरी के दौरान बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज के सात बारिस की आशंका है।

20 January 2022 Mausam: मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालय के पास लगातार तीन वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के 16 से 21 जनवरी के बीच आने की संभावना है। जिससे हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी के संकेत हैं। जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूरे उत्तर पश्चिम भारत में शुक्रवार 21 जनवरी से रविवार 23 जनवरी तक बारिश होने का अनुमान है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल सकती है।

भारत मौसम विभाग के मुताबिक, 22 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में छिटपुट भारी वर्षा/बर्फबारी की संभावना है, तो वहीं 22 जनवरी को पंजाब और हरियाणा में अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

Next Story

विविध