Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

बेरोज़गारों की जीत : योगी ने सभी विभागों से मांगा खाली पदों का ब्योरा, अगले 3 महीनों में नौकरी के बाद 6 माह में मिलेंगे नियुक्ति पत्र

Janjwar Desk
18 Sept 2020 3:39 PM IST
बेरोज़गारों की जीत : योगी ने सभी विभागों से मांगा खाली पदों का ब्योरा, अगले 3 महीनों में नौकरी के बाद 6 माह में मिलेंगे नियुक्ति पत्र
x

जनज्वार। अब इसे कल का बेरोजगारी विरोध के बाद का परिणाम कहें अथवा सरकारी चिंता फिलहाल संज्ञान में लिया जरूर गया है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को लोकभवन में अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से रिक्त पदों का विवरण मांगा है।

इसके साथ ही अगले 3 महीनों में भर्ती प्रक्रिया शुरू करते हुए 6 महीने के अंदर नियुक्ति पत्र बांटने का निर्देश भी दिया गया है। सीएम योगी ने सभी भर्ती आयोगों और बोर्ड की बैठक करने का निर्णय लिया है। लोकभवन में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अब तक हुई 3 लाख भर्तियों की तरह ही पारदर्शी तरीके से अगले तीन महीने में भर्ती प्रक्रिया शुरू करें। छह महीने के अंदर नियुक्ति पत्र बांट दिए जाएं।




सीएम योगी ने कहा, 'जिस प्रकार यूपी लोकसेवा आयोग से पारदर्शी और निष्पक्ष भर्तियां हुई हैं। उसी प्रकार तेजी से भर्तियां की जाएं।' अब तक हुई बड़ी सरकारी भर्तियों में एक लाख 37 हजार पुलिस की भर्ती हो चुकी है। 50 हजार टीचर की भर्ती हो चुकी है और एक लाख से अधिक अन्य विभागों में भर्ती हो चुकी है।

योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि सभी विभागों को रिक्त पदों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बीते साढ़े तीन वर्ष में संपन्न 03 लाख पदों पर चयन प्रक्रिया के अनुरूप आगामी 03 माह में भर्ती प्रक्रिया संचालित करते हुए 06 माह में नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएं।

गौरतलब है कि कल की 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाए गए राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस में सूबे समेत पूरे देश के विभिन्न स्थानों में छात्रों ने बेरोजगारी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके बाद सरकार का ये तत्कालिक फैसला कहीं न कहीं बेरोजगारों के विरोध की जीत के रूप में देखा जा रहा है।

Next Story

विविध