Begin typing your search above and press return to search.
समाज

कोरोना : अखिलेश की अपील पर सपा नेताओं ने दिया 5 करोड़ 20 लाख रुपए का चंदा

Prema Negi
25 March 2020 6:50 AM GMT
कोरोना : अखिलेश की अपील पर सपा नेताओं ने दिया 5 करोड़ 20 लाख रुपए का चंदा
x

अखिलेश यादव की अपील के बाद समाजवादी पार्टी के विधायकों एवं विधान परिषद सदस्यों ने कोरोना से बचाव के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में अपनी निधि से राहत कोष में मदद दी है...

जनज्वार, लखनऊ। कोरोना वायरस (COVID -19) को लेकर पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन (Lock Down) घोषित किया गया है। यह लॉकडाउन कोरोना से बचाव के तहत 14 अप्रैल तक लागू रहेगा। इस बीच आर्थिक रूप से गरीब लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

हीं इस बीच मदद के लिए भी हाथ उठने शुरु हो गए हैं। कोरोना से निपटने के लिए कई लोगों ने आर्थिक सहायता देनी शुरू कर दी है, जिससे देश के उबरने में निश्चित तौर पर मदद मिलेगी। इसी क्रम में अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अपील पर कई सपाई मदद के लिए आगे आये हैं। अखिलेश यादव ने अपील की थी कि जनता के हितों के लिए सभी लोग मदद करें।

संबंधित खबर : कनिका कपूर का तीसरा कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट में यह बात आई सामने

अखिलेश यादव की अपील के बाद समाजवादी पार्टी के विधायकों एवं विधान परिषद सदस्यों ने कोरोना से बचाव के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में अपनी निधि से राहत कोष में मदद दी है। सपा के नेताओं ने कुल 5 करोड़ 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी है।

पीड़ितों की मदद करने वालों में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपनी सांसद निधि से 25 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। सपा में सबसे ज्यादा मदद पुष्परात जैन ने की है, जो राशि 60 लाख की है। वहीं सपा से जुड़े अबू आजमी ने 50 लाख रुपए की सहायता दी ळै।

पा के नेता जिन्होंने दी है कोरोना से निपटने के लिए आर्थिक मदद

1- पुष्पराज जैन पम्पी एमएलसी - 60 लाख

2-अबू आजमी विधायक - 50 लाख

3- डॉ संग्राम यादव विधायक अतरौलिया -25 लाख

4- उदयवीर सिंह एमएलसी -20 लाख

5- सुनील सिंह साजन एमएलसी - 25 लाख

6- बासुदेव यादव एमएलसी - 15 लाख

7- राजकुमार राजू विधायक मैनपुरी सदर - 15 लाख

8- शुभाष राय एमएलसी- 10 लाख

9- राजेश कुमार यादव एमएलसी - 10 लाख

10- सुजीत कुमार सिंह ब्लॉक प्रमुख- 10 लाख

11- शशांक यादव एमएलसी -10 लाख

12 - शैलेंद्र यादव ललई विधायक जौनपुर- 10 लाख

13- अरविंद यादव एमएलसी - 10 लाख

14- ब्रजेश कठेरिया विधायक किशनी - 10 लाख

15- सोबरन सिंह विधायक करहल - 25 लाख

16- डॉ इरफान सोलंकी एमएलसी 5 लाख

17- हीरालाल यादव एमएलसी - 25 लाख

18- अमित यादव एमएलसी - 10 लाख

19 - राम बृक्ष यादव एमएलसी - 30 लाख

20- पारस नाथ यादव विधायक - 15 लाख

21- संजय मिश्रा एमएलसी - 5 लाख

22- अभिषेक यादव अंशुल जि.प.अ.इटावा - 25 लाख

23- डॉ वीरेंद्र यादव विधायक - 10 लाख

24- नरेंद्र सिंह वर्मा विधायक - 5 लाख

25- अम्बरीश पुष्कर विधायक -10 लाख

26- नफ़ीस अहमद विधायक - 10 लाख

27- अमिताभ बाजपेई विधायक -10 लाख

28- जगदीश सोनकर विधायक - 20 लाख

29-अनिल दोहरे विधायक कन्नौज - 20 लाख

30- शैलेंद्र प्रताप सिंह एमएलसी-10 लाख

31- डॉ.चंद्रपाल यादव झांसी राज्यसभा सांसद- 35 लाख

Next Story

विविध