Begin typing your search above and press return to search.
विमर्श

भगौड़े नीरव मोदी ने दोस्त को करोड़ों की नकली हीरे की अंगूठियां बेच तुड़वा दी सगाई

Prema Negi
8 Oct 2018 11:15 AM GMT
भगौड़े नीरव मोदी ने दोस्त को करोड़ों की नकली हीरे की अंगूठियां बेच तुड़वा दी सगाई
x

इस बार नीरव की धोखाधड़ी का शिकार कोई बैंक नहीं बल्कि उसका एक कनाडाई दोस्त हुआ, जिसे नीरव मोदी ने 1.48 करोड़ की नकली हीरे की अंगूठियां बेच तुड़वा दी सगाई....

जनज्वार। पंजाब नेशनल बैंक को 14 करोड़ से भी ज्यादा का चूना लगाने वाले नीरव मोदी के गुनाह यहीं तक नहीं हैं, वह जिस हीरे का मशहूर व्यवसाय करता था उसके नाम पर भी उसने धड़ल्ले से धोखाधड़ी की।

यह मामला बैंक धोखाधड़ी से थोड़ा अलग है। अलग इस मायने में कि इस बार धोखाधड़ी का शिकार कोई बैंक नहीं बल्कि एक शख्स हुआ है, जिसे नीरव मोदी ने करोड़ों की नकली हीरे की अंगूठियां बेच दीं।

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक कनाडा के पॉल अलफॉन्सो ने नीरव मोदी से करोड़ों की एक अंगूठी खरीदी। अंगूठी के नाम पर नीरव मोदी ने अलफॉन्सो से करोड़ों रुपए ले लिया और नकली अंगूठी थमा दी। नकली अंगूठी के कारण अलफॉन्सो की शादी भी टूट गई।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक कनाडाई पॉल अलफॉन्सो और नीरव मोदी की मुलाकात 2012 में बेवर्ली हिल्स होटल में हुई थी। जल्द ही ये लोग अच्छे दोस्त बन गए। पॉल नीरव का सम्मान अपने बड़े भाई की तरह करते थे, जिसका फायदा उठाते हुए नीरव मोदी ने पॉल को नकली हीरे की अंगूठी थमा दी।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट में छपी खबर के मुताबिक जब अलफॉन्सोके साथ नीरव मोदी ने नकली हीरा थमा करोड़ों का घोटाला किया, तब तक हजारों करोड़ का पीएनबी घोटाला मीडिया में उजागर हो चुका था मगर अलफॉन्सो को उस कांड की कोई जानकारी नहीं थी।

अलफॉन्सो का कहना है कि नीरव मोदी के बारे में बस उसे इतनी जानकारी थी कि वह मशहूर हीरा व्यवसायी है, ​इसलिए अपनी सगाई की हीरे की अंगूठी उसने नीरव मोदी से खरीदीं। अलफॉन्सो कहते हैं कि नीरव मोदी चूंकि केन विंसलेट, डकोटा जॉनसन आदि हॉलीवुड हीरोइनों की जूलरी डिजाइन करते थे, साथ ही बॉलीवुड में भी उनके अच्छे क्लाइंट थे इसलिए वह नीरव की तरफ आकर्षित हुए और एक मशहूर हीरा व्यवसायी से अपनी सगाई की अंगूठियां खरीदना तय किया, फिर इतनी लंबी जान—पहचान और बड़े भाई की तरह के संबंधों के बाद उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि नीरव उन्हें धोखा देकर नकली हीरा थमा देंगे।

अलफॉन्सो ने अपनी पॉल के मुताबिक उसकी गर्लफ्रेंड ने सगाई के लिए अंगूठी मांगी थी। चूंकि हीरा व्यवसायी नीरव मोदी से उनकी अच्छी दोस्ती और भरोसा था, इसलिए आॅर्डर उसी को दिया। पॉल ने नीरव से 2.5 कैरेट ओवल डायमंड की दो अंगूठियां खरीदीं। इन दोनों अंगूठियों की कीमत 1.47 करोड़ (200,000 डॉलर) थी। नीरव की असिसटेंट एरी ने पॉल को जून, 2018 में अंगूठियां दी और इन्हीं रिंग्स से पॉल ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज़ किया था। मगर जैसे ही नीरव को अंगूठियों को दाम मिले उसने पॉल से बातचीत करना बंद ​कर दिया, यही नहीं उसे अंगूठियों की प्रामाणिकता का भी कोई प्रमाणपत्र नहीं दिया।

इस घटना के कुछ समय बाद पॉल की गर्लफ्रेंड में उससे कहा कि अंगूठी में लगा हीरा नकली है। करोड़ों के नुकसान और सगाई टूटने के बाद अलफॉन्सो पॉल ने नीरव मोदी के खिलाफ कैलिफोर्निया कोर्ट में 4.2 मिलियन डॉलर का केस दज किया है।

नाराज होकर उसकी मंगेतर के घरवालों ने 2-3 दिन में ही रिश्ता तोड़ दिया। उन लोगों को इस बात का यकीन नहीं था कि किसी ने अल्फॉन्सो को ठगा है, वो बार बार यही कह रहे थे कि जान बूझकर सगाई में नकली अंगूठी दी गई है।

तब तक अल्फॉन्सो को भी भगौड़े नीरव मोदी की असलियत पता चल चुकी थी, मगर सगाई टूटने से वह डिप्रेशन में चले गए। अब थोड़ा स्थिति संभलने के बाद उन्होंने कैलिफॉर्निया में केस दायर कर मुआवजे के तौर पर करीब 31 करोड़ रुपये मांगे हैं।

Next Story

विविध