Begin typing your search above and press return to search.
पंजाब

पंजाब सरकार का आदेश, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए राज्य में चलेंगे ट्रक

Janjwar Team
6 April 2020 10:27 AM GMT
पंजाब सरकार का आदेश, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए राज्य में चलेंगे ट्रक
x

सीएम अमरिंदर सिंह के आदेश के बाद परिवहन विभाग ने अन्य राज्यों के लिए भी आपूर्ति बढ़ा दी है, जो खाद्यान्न और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कमी है...

जनज्वार, चंडीगढ़। पंजाब में लोगों को आवश्यक वस्तुओं की कमी आ रही थी। इस वजह से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा थ। चीजों के दाम तेजी से बढ़ रहे थे। इसी बीच मुख्यमंत्री अमरेंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश के अंदर ट्रक चलाने का निर्णय लिया। इससे खाने पीने का सामान एक जगह से दूसरी जगह तक आसानी से भेजा जा सके।

ट्रक संचालक में किसी तरह की दिक्कत न आये, इसको लेकर हर जिले में एक एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस व्यवस्था से न सिर्फ पंजाब में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जायेंगी, बल्कि उन राज्यों में भी खाने पीने का सामान भेजा जायेंगा जहां इसकी कमी है।

संबंधित खबर : BJP महिला जिलाध्यक्ष ने कानून को रिवाल्वर की नोक पर रखा, कोरोना को भगाने के लिए की हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल

सीएम ने बताया कि कंट्रोल रूम में आरटीए के अधिकारी, ट्रक चालकों के आवागमन को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिम्मेदार होंगे। केंद्रीय परिवहन नियंत्रण कक्ष राज्य परिवहन आयोग की अध्यक्षता में होगा। सीएम के आदेश के बाद परिवहन विभाग ने अन्य राज्यों के लिए भी आपूर्ति बढ़ा दी है, जो खाद्यान्न और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कमी है।

सीएम ने बताया कि इसी तरह से प्रदेश में जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाए। पंजाब में कर्फ्यू की वजह से कई जगह जहां खाने पीने के सामान की कमी है, वहीं कई जिलों में कीमतें बहुत ज्यादा वसूली जा रही हैं। इस वजह से लोग काफी परेशान हो रहे थे। इसके लिए टीम गठित की गयी है। यह टीम दुकानदारों पर नजर रखेगी। यदि जरूरी हुआ तो छापामारी भी की जायेंगी। टीम ने पठानकोट में 15, गुरदासपुर में 10, फिरोजपुर में 15, लुधियाना में एक और एसएएस नगर में 11 जगह छापामारी की है।

और कराधान विभाग अब रिलायंस फ्रेश, वॉलमार्ट, बिग बाजार के साथ मिल कर नेटवर्क भी बनाया जा रहा है। इससे लोगों के पास रोजमर्रा की चीजों की खरीददारी करन के लिए ज्यादा विकल्प रहे। सीएम ने बताया कि हम केंद्रीय उपभोक्ता मामले और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। पंजाब में गरीब लोगों के लिए 10 किलोग्राम गेहूं, 2 किलो दाल और 2 किलो चीनी के 10 लाख खाद्य पैकेट लोगों के बीच वितरित किए गए हैं।

संबंधित खबर : BJP विधायक ने तोड़े लॉकडाउन के नियम, जन्मदिन के मौके पर लोगों को बांटा अनाज, FIR दर्ज

राज्यभर में सब्जियों और अन्य किराने की वस्तुओं की डोर टू डोर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। सरकारी एजेंसियों के माध्यम से भी लोगों में राशन का सामान और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करायी जा रही है। सीएम ने कहा कि यह मुश्किल वक्त है। हम सभी को मिल कर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि वह लोगों की परेशानी समझ सकते हैं। लेकिन इस वक्त कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सभी का घर में रहना बेह जरूरी है।

Next Story

विविध