Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Aam Aadmi Party को मिला बड़ा झटका, उत्तराखंड में पार्टी के CM फेस अजय कोठियाल और कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश ने छोड़ी पार्टी

Janjwar Desk
18 May 2022 12:39 PM GMT
Aam Aadmi Party को मिला बड़ा झटका, उत्तराखंड में पार्टी के CM फेस अजय कोठियाल और कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश ने छोड़ी पार्टी
x

Aam Aadmi Party को मिला बड़ा झटका, उत्तराखंड में पार्टी के CM फेस अजय कोठियाल और कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश ने छोड़ी पार्टी

Aam Aadmi Party : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 में सीएम फेस रहे अजय कोठियाल (सेनि.) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है....

Aam Aadmi Party : उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए बुधवार का दिन गहरी चोट देने वाला साबित हुआ। पार्टी ने जिस (सेनि.) कर्नल अजय कोठियाल (Ajay Kothiyal) के चेहरे पर अपना विधानसभा चुनाव लडा था, उन्होंने पार्टी छोड़ दी। इसके साथ ही पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रहे भूपेश उपाध्याय (Bhupesh Upadhyay) ने भी आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया। कुछ ही घंटे के अंतराल पर हुए इस राजनैतिक घटनाक्रम से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरी निराशा छा गई है।

सबसे पहले उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव 2022 (Uttarakhand Election 2022) में आम आदमी पार्टी के सीएम फेस रहे कर्नल अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। अजय कोठियाल ने लिखा कि पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैं 18 मई 2022 को आम आदमी पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं। ट्वीट के साथ ही कोठियाल ने अपना त्यागपत्र का पत्र भी सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है।

इसके कुछ ही देर बाद बागेश्वर जिले की कपकोट विधानसभा सीट से प्रत्याशी रहे आप के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने भी आम आदमी पार्टी से अपना नाता तोड़ने की घोषणा कर दी।

एक ओर जहां कर्नल कोठियाल ने पार्टी पर बिना कोई आरोप लगाए पार्टी छोड़ने की घोषणा की तो दूसरी तरफ भूपेश उपाध्याय ने पार्टी व अरविंद केजरीवाल पर पूरी भड़ास निकाली। उपाध्याय ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सहप्रभारी पर ईस्ट इंडिया कम्पनी के एजेंट्स की तरह अपने निजी हितों के लिए काम करने का आरोप लगाया। उपाध्याय ने कहा कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा उत्तराखंड के हित में नहीं है। इसीलिए प्रदेश की जनता ने इसे पूरी तरह से ठुकरा दिया है।

आम आदमी पार्टी से त्यागपत्र देने वाले दोनो ही नेताओं ने अभी अपने अगले राजनैतिक कदम के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध