Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

AAP vs BJP : बीजेपी ने जीएसटी का पैसा विधायकों की खरीद मेें नहीं लगाया होता तो देश में नहीं बढ़ती इतनी महंगाई

Janjwar Desk
27 Aug 2022 7:41 AM GMT
Delhi Government Confidence Motion : अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में रखा विश्वास मत, बोले - हमारा एक भी MLA नहीं खरीद पाई BJP
x

Delhi Government Confidence Motion : अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में रखा विश्वास मत, बोले - हमारा एक भी MLA नहीं खरीद पाई BJP

AAP vs BJP : अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी दिल्ली में भी ऑपरेशन लोटस (Operation Lotus) चलाने की कोशिश में है, जिसके लिए एक बड़ी रकम अलग रख ली गई है, आप विधायकों (AAP MLAs) को खरीदने की कोशिश हो रही है...

AAP vs BJP : दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने BJP पर जमकर निशाना साधा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के गुजरात चुनाव लड़ने के कारण CBI इस समय छापेमारी कर रही है। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी दिल्ली में भी ऑपरेशन लोटस (Operation Lotus) चलाने की कोशिश में है, जिसके लिए एक बड़ी रकम अलग रख ली गई है। आप विधायकों (AAP MLAs) को खरीदने की कोशिश हो रही है।

BJP ने देशभर में खरीदे 277 विधायक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ने BJP पर देशभर में 277 विधायक खरीदने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा को राज्य सरकारों का सीरियल किलर बताते हुए कहा कि 'ऑपरेशन लोटस के लिए 800 करोड़ रुपये अलग रखे गए हैं। आज मैं उस व्यवस्था के बारे में बताऊंगा। अगर आज AAP ये घोषणा कर दे कि हम गुजरात चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, तो ये छापे तुरंत बंद हो जाएंगे।।।ऑपरेशन लोटस के तहत अब तक वे 277 विधायकों का शिकार कर चुके हैं। मैंने महाराष्ट्र में सुना, वे 50 करोड़ रुपये में विधायक खरीद रहे थे और दिल्ली में उन्होंने 20 करोड़ रुपये की पेशकश की है।'

महाराष्ट्र सरकार गिराने के लिए बढ़ाई GST

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि चीजों के दाम बढ़ाकर विधायकों को खरीदने के लिए पैसे इकट्ठे किए जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'आज मैं ये भी बताऊंगा कि ये पैसा कहां से आ रहा है। जब उन्हें महाराष्ट्र सरकार गिरानी पड़ी, तो उन्होंने GST बढ़ा दिया। जब अपने कॉरपोरेट दोस्तों का कर्ज माफ करना चाहा, तो उन्होंने पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए। वे गरीबों का खून चूसते हैं और अपने अरबपति दोस्तों की मदद करते हैं। अब वे चर्चा कर रहे हैं कि वे झारखंड सरकार को गिरा देंगे। मैं शर्त लगा सकता हूं कि 10 दिनों के भीतर किसी चीज की कीमतें बढ़ा दी जाएंगी।'

मनीष सिसोदिया को दिया गया मुख्यमंत्री बनाने ऑफर

वहीं अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि मनीष सिसोदिया को आम आदमी पार्टी को तोड़ने का ऑफर दिया गया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'मनीष सिसोदिया के घर छापा पड़ने के अगले ही दिन उन्हें एक ऑफर दिया गया। इसमें केस वापस लेने और आप सरकार गिराकर मुख्यमंत्री की कुर्सी की पेशकश की गई। जब सिसोदिया ने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया तो 12 और विधायकों को 20-20 करोड़ रुपये की पेशकश की गई।।।जो लोग नहीं चाहते हैं कि देश तरक्की करे, वो लोग साजिश करने में लग गए हैं। इसलिए इन देशविरोधी ताकतों ने दिल्ली सरकार गिराने की साजिश रची और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर आरोप लगा दिया कि शराब के पैसे खा गए। मगर, सच तो सच होता है।'

Next Story

विविध