Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

प्रयागराज में अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा - यह लोकतंत्र और संविधान को बचाने वाला चुनाव है

Janjwar Desk
22 Feb 2022 8:00 AM GMT
Akhilesh Yadav On BJP : BJP ने महंगाई का तोहफा देकर उतारा वोटर्स का कर्ज, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला
x

BJP ने महंगाई का तोहफा देकर उतारा वोटर्स का कर्ज, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला

UP Election 2022 : सपा की सरकार बनी तो सभी 300 यूनिट फ्री और किसानों को फ्री सिंचाई के लिए बिजली देगी।

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश पांचवें चरण के लिए प्रयागराज में प्रचार करते हुए समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने भाजपा पर निशाना साघा है। उन्होंने योगी सरकार ( Yogi Government ) पर हमला बोलते हुए कहा कि यह लोकतंत्र ( Democracy ) और बाबा साहेब का संविधान ( Constitution ) बचाने वाला चुनाव है। विधानसभा चुनाव यूपी के भागय को बदलने वाला साबित होगा।

अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने एक बार फिर दावा किया कि चुनाव के जरिए यूपी में समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) की सरकार बनेगी। यह चुनाव यूपी को बदहाली से खुशहाली की ओर ले जाएगा। भाजपा ( BJP ) नेता लगातार झूठ बोल रहे हैं। भाजपा के जितने बड़े नेता, उनका झूठ भी उतना ही बड़ा। भाजपा सरकार ( BJP Government ) के कार्यकाल में यूपी और देश में बेरोजगारी और महंगाई बेतहाशा बढ़ोतरी है। जनता महंगाई से परेशान है। लेकिन मोदी-योगी सरकार की इसकी परवाह नहीं है।

11 लाख रिक्त पदों को भरेंगे

अखिलेश यादव ने कहा कि बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को भाजपा ने बर्बाद कर दिया है। सरकारी विभागों में 11 लाख पद रिक्त हैं। समाजवादी पार्टी सरकार बनने पर सभी रिक्त पदों को भरने का काम करेंगे। 69 हजार शिक्षक भर्ती में जो घोटाला हुआ है। उसमें न्याय देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षकों को उनके गृह जनपद में ही पोस्टिंग देंगे। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम करेंगे। 100 नंबर जो 112 हो गई है। भाजपा उसका ने कबाड़ा कर दिया है। सपा सरकार बनने पर 100 नंबर की गाड़ियों को दोगुना करेंगे। आदिवासी कल्याण के लिए सामाजिक और आर्थिक लाभ देंगे और उनको समाजवादी पेंशन से जोड़ेंगे।

सपा नेता ने कहा कि अभी एक और उद्योगपति 28 बैंकों का हजारों करोड़ लेकर भाग गया। गरीब अगर पैसा ना दे पाए तो बैंक उसे परेशान करते हैं। लगातार लोग पैसा लेकर भाग रहे हैं जो पहले भागे थे वो भी कहां के थे।

योगी सरकार को हर मोर्चे पर बताया विफल

सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने चित्रकूट में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा पर जोरदार हमला बोला। खासकर अवारा जानवरों की समस्याओं के लिए योगी सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ( Modi Government ) हर मोर्चे पर विफल रही है। भाजपा सरकार में बिजली के बिल का भार आम जनता पर बढ़ गया है। सपा की सरकार बनी तो सभी 300 यूनिट फ्री और किसानों को फ्री सिंचाई के लिए बिजली देगी। भाजपा की बिजली गुल हो गई है और पूरी तरह से ट्रांसफार्मर फुक चुका है।

भाजपा को 440 वोल्ट का करंट लगने वाली है

सपा प्रमुख ने कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी को 440 वोल्ट करंट का झटका देने वाली है। डबल इंजन की सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार डबल हुआ है। झूठ का पुलिंदा भी डबल हो गया है। उन्होंने अपर्णा यादव ( Aparna yadav ) के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि भाजपा बार-बार परिवारवाद का आरोप लगाती है। हमारे ही परिवार के तीन लोगों को भाजपा में शामिल कर रही है। क्या ये परिवारवाद नहीं है।

Next Story

विविध