Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Arvind Kejriwal News : अरविंद केजरीवाल ने PM नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, बोले - 10 लाख सरकारी स्कूलों को ठीक करने में लगेंगे 100 साल

Janjwar Desk
8 Sep 2022 1:00 PM GMT
Arvind Kejriwal News : बिजली सब्सिडी मामले में दिए जांच के आदेश पर अरविंद केजरीवाल ने बोला एलजी पर हमला, कहा - फ्री बिजली रुकने नहीं दूंगा
x

Arvind Kejriwal News : बिजली सब्सिडी मामले में दिए जांच के आदेश पर अरविंद केजरीवाल ने बोला एलजी पर हमला, कहा - फ्री बिजली रुकने नहीं दूंगा

Arvind Kejriwal News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 14,500 स्कूलों को अपग्रेड करने का ऐलान किया है, इस पर कटाक्ष करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि इस गति से चले तो देश भर के सारे स्कूलों ठीक करने में 100 साल लग जाएंगे...

Arvind Kejriwal News : दिल्ली की सत्ता में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने काम के बल पर वापसी करने वाली आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में अरविंद केजरीवाल ने देश भर के स्कूलों को अपग्रेड करने को लेकर पीएम मोदी पर इशारों-इशारों में हमला किया है।

सारे स्कूल ठीक करने में लग जाएंगे 100 साल

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 14,500 स्कूलों को अपग्रेड करने का ऐलान किया है। इस पर कटाक्ष करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि इस गति से चले तो देश भर के सारे स्कूलों ठीक करने में 100 साल लग जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर सवाल उठाते हुए अरविंद केजरीवाल ने तर्क दिया है कि देश भर में वर्तमान में 10 लाख सरकारी स्कूल हैं और इस गति से स्कूलों को अपग्रेड करने का काम किया गया तो 100 साल में सभी स्कूल ठीक हो पाएंगे।

शिक्षा के क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम करने की जरूरत

बता दें कि भारत काे विश्व का नंबर-एक देश बनाने के अपने अभियान काे लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि देश को नंबर बनाने के लिए खासकर शिक्षा के क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम करने की जरूरत है।

दस लाख स्कूलों को ठीक करना का बनाया जाए प्लान

अरविंद केजरीवाल ने पत्र में लिखा है है कि 'प्रधानमंत्री जी को मेरा पत्र। उन्होंने 14,500 स्कूलों को अपग्रेड करने का एलान किया, बहुत अच्छा।' इसके साथ पीएम मोदी को लिखे खत में सवाल भी उठाया है कि वर्तमान में देश में 10 लाख सरकारी स्कूल हैं। इस तरह तो सारे स्कूल ठीक करने में सौ साल से ज्यादा लग जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने यह लिखा है कि 'आपसे अनुरोध है कि सभी दस लाख स्कूलों को एक साथ ठीक करने का प्लान बनाया जाए।'

Next Story

विविध